लौकी के पकौड़े
लौकी के पकौड़े
1/2 किलो लौकी
1 छोटा प्याज
1/2 कटोरी घिसी लौकी
3,4 चम्मच बेसन
2 हरी मिर्च,1"अदरक
1 चम्मच लाल मिर्च
1 चम्मच चाट मसाला
1/2 चम्मच भुना धनिया पाउडर
नमक स्वादानुसार
1/2 चम्मच अजवाइन
तलने के लिए तेल
एक बाउल में घिसी लौकी लें। उसमें कटा प्याज,घिसी गाजर बेसन डालें।
सभी मसाले,नमक और अदरक हरी मिर्च काट कर डालें। अच्छे से हाथ से दबा कर मिक्स करें जिससे प्याज़ और लौकी के पानी से बेसन अच्छे से मिल जाए।एक बार और फेंट कर गरम तेल में छोटे पकौड़े तलें।
सुनहरा लाल होने पर निकालें। खट्टी मीठी चटनी और तली मिर्च के साथ सर्व करें।

Comments
Post a Comment