भरवां बेसन मिर्ची

 भरवां बेसन मिर्ची

बेसन की भरवां मिर्च राजस्थान में बहुत ज्यादा प्रसिद्ध है, क्योंकि यहां पर कई तरह की मिर्च आती है। बेसन की भरवां मिर्च मोटी मिर्च में बेसन का मसाला भरकर बनाई जाती है। ये खाने में बिल्कुल तीखी नहीं होती और राजस्थान में हर जगह आसानी से मिल जाती है। इसे लोग सूखी सब्जी की तरह दाल रोटी के साथ खाते हैं, या फिर इसे अचार की तरह भी खाते हैं। 


इसे सफर में अपने खाने में ले जाने में बाहुत आसानी होती है, क्योंकि यह 5- 6 दिन खराब नहीं होती है। इसे बनाने के लिए बेसन को पहले सेक कर फिर उसमें सभी मसाले डालकर मिर्च में भरा जाता है।ये खाने में बेहद स्वादिष्ट और चटपटी होती है।

सामग्री - 6 मोटी वाली मिर्च


1/2 कप बेसन


1/2 चम्मच सौंफ


हिंग


1/2 चम्मच राई


1/2 चम्मच धनिया पाउडर


1/2 सौंफ पाउडर


1/2 चम्मच जीरा पाउडर


1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर


1/4 चम्मच हल्दी


2 चम्मच तेल


1/2 चाट मसाला


1/4 चम्मच गरम मसाला


नमक


रेसिपी - मिर्ची में लम्बा कट लगायें. कढ़ाई में 1 चम्मच तेल गरम करे और हिंग, राई और सौफ डाले. हल्दी और बेसन मिलायें और भुने. सब मसाले मिलायें ठंडा कर के मिर्ची में भर दे. कढ़ाई में 1 चम्मच तेल गरम करे, मिर्ची रखे और ढक के, पलट के पकाए... तैयार 




Comments

Popular posts from this blog

तंदूरी राेटी

मसाला पनीर रेसिपी

साबूदाना की रसीली खिचड़ी व क्रिस्पी परांठा