जोधपुरी मिर्ची वडा

 जोधपुरी मिर्ची वडा


3 बड़ी मिर्ची

2 उबले हुए आलू

1 बड़ा चम्मच तेल

1/2 छोटी चम्मच राई

1/2 छोटा चम्मच साबुत धनिया

1/2 छोटा चम्मच सौंफ

1 बड़ा चम्मच हरी मिर्च अदरक और लहसुन कुटा हुआ

1 प्याज बारीक कटा हुआ

मसाले :

1/2 छोटा चम्मच नमक

1/2 छोटा चम्मच चाट मसाला

1/2 छोटा चम्मच काला नमक

1/4 छोटा चम्मच हल्दी

1/2 छोटा चम्मच धनिया पाउडर

1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर

1/4 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर

1/2 छोटा चम्मच अमचूर पाउडर

1/2 छोटा चम्मच कसूरी मेथी

1/4 छोटा चम्मच हींग

बेसन का घोल :

1/2 कप बेसन

1 छोटा चम्मच अजवाइन

1 छोटा चम्मच नमक

1 चुटकी हींग

1 चुटकी हल्दी

1 चुटकी मीठा सोडा

तलने के लिए तेल


आलू को छीलकर चुरा कर लें. मिर्ची को आधी काटकर बीच में से चीर ले और बीज निकाल ले.

कड़ाई में 1 बड़ा चम्मच तेल गरम करने रखें. उसमें राई डाले राई तिडक जाए तब धनिया और सौंफ डालें. अब कूटी हुई हरी मिर्ची अदरक और लहसुन डालकर शेक ले.अब सूखे मसाले डालकर भुने.

अब 2 चम्मच पानी डालें. आलू डालकर मिला ले.

अब गैस बंद कर के प्याज़ मिला ले.

अब मिर्ची के अंदर आलू का मिश्रण भर ले. उपर भी आलू का मिश्रण चिपका ले. बेसन में नमक अजवाइन और मीठा सोडा डालकर मिला ले. अब पानी डालकर गाढ़ा घोल तैयार कर ले.


मिर्ची को बेसन के घोल में डुबाकर गरम तेल में मध्यम आंच पर डालकर सुनहरे तल ले.




Comments

Popular posts from this blog

तंदूरी राेटी

मसाला पनीर रेसिपी

साबूदाना की रसीली खिचड़ी व क्रिस्पी परांठा