चॉकलेट केक

 घर पर बढ़िया चॉकलेट केक कैसे बना सकते हैं?


आज कल हर मौके पर केक काटना फैशन बन गया है। केक ऐसा व्यंजन है की छोटे से लेकर बड़े तक सभी लोग इनके दीवाने होते है। जब चॉकलेट केक की बात की जाये तो मुँह में पानी आए बिना नहीं रहता। आज में आपके साथ घर पर चॉकलेट केक सीखने की एकदम सरल रेसिपी शेयर करने जा रही हूँ। उम्मीद है आप सबको पसंद आएंगी।



चॉकलेट केक की सामग्री

 खाना खजाना

मैदा - 250 ग्राम (2 कप)

घी या मक्खन - 100 ग्राम ( 1/ 2कप )

पिसी चीनी - 100 ग्राम ( आधा कप )

कन्डैस्ड मिल्क - 200 ग्राम (आधा टिन)

कोको पाउडर - 50 ग्राम या आधा कप

दूध - 200 ग्राम (एक कप)

बेकिंग पाउडर - एक छोटी चम्मच

बेकिंग सोडा - आधा छोटी चम्मच

नमक - एक चौथाई छोटी चम्मच ( यदि आप चाहें)

आइसिंग के लिए:

 खाना खजाना

130 ग्राम डार्क चॉकलेट

3/4 कप व्हिप्पिंग क्रीम

चोको चिप्स गार्निशिंग के लिए

1. एक बाउल में मैदा, कोको पाउडर ,बेकिंग सोडा और बेकिंग पाउडर को मिला कर 2 बार छान लीजिये। फिर किसी दूसरे बर्तन में मक्खन,कन्डैन्स्ड मिल्क और चीनी को मिला कर अच्छी से फैटिये।


2.इस मिश्रण में मैदा वाला मिश्रण थोड़ी थोड़ी डाल कर फैटते जाइये। सारी मैदा डालने के बाद 2-3 मिनिट तक मैदा फैटिये। ध्यान रहे की पेस्ट में गुठलियां नहीं रहनी चाहिये। अब पेस्ट में थोड़ा दूध डाल कर फैटिये, केक के लिये पकोड़े बनाने के लिये जैसा कनसिसटेन्सी वाला पेस्ट तैयार कीजिये।अगर आप को केक के अन्दर कुछ भी मिलाना हो तो इस पेस्ट में मिला सकते है। जैसे की अखरोट, बादाम या काजू।


3. अब केक (केक कन्टेनर)बनाने वाले बर्तन के चारों तरफ थोड़ा सा घी या मक्खन लगाकर ग्रीज कर लीजिये।आपको यह ध्यान रखना है की केक कन्टेनर का तला कुकर के तले से नहीं लगना चाहिये नहीं।इस तरह करने से केक जल जायेगा इसलिए कुकर के तले पर नमक (एक कटोरी ) लगा दें।नमक गरम होकर तापमान भी बनाये रखता है।

 खाना खजाना


4. नमक डालने के बाद कुकर के ढक्कन को इसके कुकर ऊपर रख दीजिये। दो -तीन मिनट में कुकर को गरम होने दे। केक कन्टेनर में केक मिश्रण डालकर को एक जैसा फैला दीजिये। कुकर के ऊपर ढक्कन लगाकर बन्द कर दीजिये, लेकिन ढक्कन पर सीटी मत लगाइये। केक को बिलकुल धीमी आग पर 40 - 50 मिनिट तक पकाइये। चालीस मिनट के बाद केक को चैक कर लीजिये, यदि केक अच्छी तरह बेक नहीं हुआ है, केक के अन्दर चाकू डालने से मिश्रण चाकू पर लग कर आ रहा है, तब केक को और बेक कीजिये। लगभग 50 मिनिट में केक बन कर तैयार हो जायेगा।

 खाना खजाना


5. अब कुकर खोलिये। कुकर को केक कन्टेनर सहित अच्छी तरह ठंडा होने दीजिये। हल्के से ठोक कर केक को प्लेट में निकाल लीजिये।


6.आइसिंग के लिए एक पैन में हैवी क्रीम और बटर ले। गैस की आंच को मध्यम रखे। इसमें एक उबाल आने के बाद गैस को बंद कर ले। गरम गरम क्रीम को काटी हुई चॉकलेट के बाउल डाले।इसे ऐसे ही 2-3 मिनट तक रखे। इसी समय चॉकलेट पिगलने लगेगी।


7.यह मिश्रण फेंटते रहिये। ह एकदम चमकीला और स्मूथ हो जाए तब तक फेंटे। केक के ऊपर गनाश फ्रॉस्टिंग डाले और चम्मच या चाकू की मदद से इसे एकसमान फैला ले।

 खाना खजाना


8.इसे 1-2 घंटे के लिए सेट होने दे। और ऊपर चॉकलेट के थोड़े टुकड़े से डेकोरेट कर दे। आपका यम्मी केक तैयार हो गया हैं।




Comments

Popular posts from this blog

तंदूरी राेटी

मसाला पनीर रेसिपी

साबूदाना की रसीली खिचड़ी व क्रिस्पी परांठा