संदेश

 बंगाली मिठाई "संदेश/शोंदेश" बनाने की विधि क्या है?


संदेश बंगाल की सुपरहिट मिठाई है, यह सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी काफी प्रसिद्ध है। संदेश को मीठे पनीर, इलायची और केसर का स्वाद देकर बनाया जाता है। इस मिठाई को खास मौके और दुर्गा पूजा पर बनाया जाता है।


कोलकाता छैने की मिठाइयों के लिए सबसे ज्यादा फेमस मानी जाती है । और खासकर सारी मिठाइयों में सबसे फेमस जो होती है वह है संदेश । संदेश को अलग-अलग स्वाद में बनाया जाता है ।


वैसे तो वहां की सारी मिठाइयां अच्छी होती है । लेकिन संदेश जो है ना वह सबसे ज्यादा अच्छी लगती है। वहां पर संदेश की वैरायटी भी बहुत होती है।


संदेश की सामग्री[1]


150 ग्राम पनीर : (घर का निकला हुआ)

1/2 कप खोया , कद्दूकस

4 हरी इलायची, टुकड़ों में कटा हुआ

एक चुटकी केसर

6 टेबल स्पून चीनी या गुड़

6 बादाम : (पतले लंबे कटे हुए)

संदेश बनाने की वि​धि

खाना खजाना

ब्लैंडर में पनीर, खोया, चीनी या गुड़ को पीस लें। आप ब्लैंडर की जगह इसे मैश करने के लिए कटोरी के पिछले हिस्से को भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

अब इसमें इलायची डालकर मिलाएं। करीब आधा इंच मोटी लेयर में इसे जमने के लिए रख दें।

सेट होने तक इसे फ्रिज में रखें। चकोर, डायमंड या अपनी पसंद की शेप में काटकर सर्व करें।


एक अन्य विधि


ताजा छैना से बने हुए एकदम सॉफ्ट, पारम्परिक बंगाली मिठाई सन्देश, हम अपने मनचाहे फ्लेवर में भी बना सकते हैं और सिर्फ केसर इलायची मिलाकर भी।


आवश्यक सामग्री


फूल क्रीम मिल्क - 1 लीटर

नींबू - 2

पाउडर चीनी - 1/3 कप (50 ग्राम)

इलायची - 5

केसर - 20-25 धागे

पिस्ते - 10 - 12

विधिखाना खजाना


दूध को किसी भारी तले वाले बर्तन में डाल कर गरम कीजिये। दूध में उबाल आने के बाद, दूध को गैस से उतार लीजिये, दूध को हल्का सा ठंडा होने दीजिये। नींबू के रस में थोडा़ सा पानी मिला दीजिए और दूध के हल्का सा ठंडा होने पर इसमें थोड़ा थोड़ा नींबू का रस डालते हुये चमचे से चलाइये, दूध जब पूरा फट जाय, दूध में छैना और पानी अलग दिखाई देने लगे तो नींबू का रस डालना बन्द कर दीजिये।


छैना को कपड़े में छानिये और ऊपर से ठंडा पानी डाल दीजिये ताकि नींबू का स्वाद छैना में न रहे। कपड़े को चारों ओर से उठाकर हाथ से दबा कर अतिरिक्त पानी निकाल दीजिये। संदेश बनाने के लिये छैना तैयार है।

छैना को किसी थाली में निकाल लीजिये और 5-6 मिनिट छैना को मसल-मसल कर चिकना कर लीजिये।

इलायची को कूट कर पाउडर बना लीजिए। पिस्तों को पतला-पतला कतर लीजिए।


अब छैना में केसर और पाउडर चीनी डालकर अच्छे से 2-3 मिनिट तक मिक्स कर लीजिए।

नॉन स्टिक पैन लीजिए इसे गैस पर रख कर इसमें छैना को डालकर एकदम धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए 3-4 मिनिट तक भून लीजिए।

खाना खजाना

गैस बंद कर दीजिए और छैना को प्लेट में निकाल लीजिए। छैना को थोडा़ ठंडा होने दीजिए और हल्का ठंडा हो जाने पर इसमें इलायची पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए। अब इस छैना से थोड़ा सा मिश्रण निकालिये, गोल और चपटा करके प्लेट में रखिये। इसी तरह थोडा़-थोड़ा मिश्रण निकाल कर, छोटे-छोटे गोले बना कर प्लेट में रख लीजिये। बारीक कटे हुए पिस्तों को इन संदेश के ऊपर लगाकर इनकी गार्निश कर दीजिए स्वादिष्ट संदेश बनकर तैयार हैं।


सुझाव: ये संदेश केसर के स्वाद में बनाए गए हैं आप इन्हें अपने स्वादानुसार काजू, बादाम का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।


यह एक बहुत ही प्रचलित और पसंद की जाने वाली बंगाली मिठाई हैं जो बनाने में बहुत ही आसान हैं और आपके किसी भी अवसर को खास बना देती हैं।







Comments

Popular posts from this blog

तंदूरी राेटी

मसाला पनीर रेसिपी

साबूदाना की रसीली खिचड़ी व क्रिस्पी परांठा