कसूंदी

 मसालेदार भारतीय "कसूंदी" बनाने की विधि क्या है?

कसूंदी 

 सास बड़ा ही स्वादिष्ट चरपरे स्वाद वाला खट्टा सास है। पकोड़े, पिज्जा, सैन्डविच और किसी भी स्नैक्स के साथ कसूंदी खायी जा सकती है। कसूंदी को हम आसानी से घर में बना सकते हैं।


आवश्यक सामग्री


कच्चे आम - 2 मीडियम आकार के (300 ग्राम)

अदरक -2 इंच का लम्बा टुकड़ा (छिला हुआ)

हरी मिर्च - 4

लाल मिर्च पाउडर- 1/2 छोटी चम्मच

मेथी के दाने - 1 छोटी चम्मच

जीरा - 1 छोटी चम्मच

धनिया पाउडर - 2 छोटी चम्मच

चीनी - 1 छोटी चम्मच

सरसों का तेल - आधा कप

हींग पाउडर- 1/4 छोटी चम्मच से कम

हल्दी पाउडर - 1 छोटी चम्मच

सिरका - 1/4 कप

नमक - 2 छोटी चम्मच (स्वादानुसार)

राई - 2 छोटी चम्मच

पीली सरसों - 2 छोटी चम्मच

विधि


आम को धोइये, इसका डंठल हटाकर छीलिये और गूदा निकाल कर छोटे टुकड़ों में काट लीजिये।

आम के पल्प को मिक्सर जार में डालिए। साथ ही, राई, पीली सरसों, जीरा, चीनी और 1 से 2 टेबल स्पून पानी डालिए। हरी मिर्च और अदरक के टुकड़े काटकर मसाले में डाल दीजिए और इन्हें पीस लीजिए।

कढ़ाही में तेल डालकर गरम कीजिये। मेथी दाना डालिये। इस तेल में पिसे हुये मसाले-आम का पल्प डाल दीजिए। हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, नमक और हींग भी डाल दीजिए। सारी सामग्रियों को मिलाते हुए 2 से 3 मिनिट तक भून लीजिये।

कसूंदी के भुनते ही, गैस बंद कर दीजिए और इसे ठंडा होने दीजिए। इसके बाद, कसूंदी में सिरका डालकर मिलाइये। कसूंदी को प्याले में निकालिए। कसूंदी तैयार है।

तैयार कसूंदी को आप अभी भी खा सकते हैं, लेकिन इसका स्वाद 3 से 4 दिन बाद अच्छा आता है जब आम का पल्प और मसाले मिलकर ज़ज़्ब हो जाएंगे।

कसूंदी को कांच या प्लास्टिक के कन्टेनर में भरकर फ्रिज में रख दीजिए और 2 से 3 महीने तक खाते रहिए।

सुझाव


कसुंदी को कांच की बोतल में भरने से पहले बोतल को उबलते गर्म पानी से अच्छी तरह धोकर सुखा लें, ताकि आपकी कसूंदी खराब न हो।




Comments

Popular posts from this blog

बोम्बे - कराची हलवा

मसाला पनीर रेसिपी

मिश्रित फल जाम