रवा अप्पम
रवा अप्पम:
सामग्री:
रवा - 1 कप (सूजी)
दही - 1/2 कप
सरसों के बीज - 1 छोटा चम्मच
जीरा - 1 छोटा चम्मच
हरी मिर्च - 2
अदरक - 1/2 इंच
करी पत्ते - 8-10
प्याज - 1
गाजर - 1 (कद्दूकस कर लें )
हरा धनिया - 2 बड़े चम्मच (कटा हुआ)
बेकिंग सोडा - 1/4 चम्मच
चम्मच तेल (तड़का और अप्पम पैन के लिए)
नमक - स्वादानुसार
पानी - आवश्यकतानुसार
विधि
रवा का मिश्रण तैयार करें - एक बड़े बर्तन में रवा और दही डालकर अच्छी तरह मिलाएँ थोड़ा पानी डालकर एक गाढ़ा घोल तैयार करें इस मिश्रण को 15-20 मिनट के लिए ढककर रख दें ताकि रवा फूल जाए।
एक पैन में 1-2 चम्मच तेल गरम करें इसमें सरसों के बीज और जीरा डालें और उन्हें चटकने दें फिर हरी मिर्च, अदरक और करी पत्ते डालकर हल्का भूनें अब कटा हुआ प्याज डालें और उसे हल्का सुनहरा होने तक भूनें कद्दूकस की हुई गाजर डालें और कुछ मिनट पकाएँ इस तैयार तड़के को रवा के घोल में मिलाएँ। साथ ही बेकिंग सोडा, कटा हरा धनिया और नमक भी मिलाएँ।
अप्पम पैन को गरम करें और प्रत्येक खांचे में थोड़ा सा तेल लगाएँ हर खांचे में रवा का तैयार मिश्रण चम्मच से डालें पैन को ढककर मध्यम आंच पर पकाएँ जब एक तरफ सुनहरे हो जाएँ, तो अप्पम को पलटकर दूसरी तरफ से भी पकाएँ दोनों तरफ से सुनहरे और कुरकुरे होने तक पकाएँ।
अप्पम को नारियल चटनी या केचप के साथ गरमा-गरम परोसें।

Comments
Post a Comment