फरा रेसपी

 फरा रेसपी:

सामग्री:

गूंथा हुआ आटा (गेहूं, या चावल वैकल्पिक)

1 कप चना दाल

4 हरीमिर्च

1चम्मच कद्दूकस अदरक

5 कली लहसुन की

2चम्मच भुना जीरा पाउडर

1चम्मच अमचूर पाउडर

1छोटी चम्मच गर्म मसाला

हरा धनिया

नमक स्वादानुसार 

हल्दी1/2चम्मच 

विधि:

सबसे पहले चना दाल को 4 घंटे के लिए पानी मे भींगो देंगे।उसके बाद चना दाल का पानी निकाल कर उसे मिक्सर ग्राइंडर में डालेंगे और साथ में हरी मिर्च, अदरक, लहसुन डालकर ग्राइंड कर लेंगे।

इसमें पानी बिल्कुल नहीं मिलाना है पीसने के लिए।

अब इस मिक्सचर को बाउल में निकालेंगे, और इसमें हल्दी, नमक, भुना जीरा पाउडर, गरम मसाला पाउडर, अमचूर पाउडर और हरा धनिया मिला लेंगे।हमारी स्टफिंग तैयार है।

अब आटे की एक लोइ लेंगे और इसे गोल पूरी की तरह बेल लेंगे।इसमें लगभग 2 चम्मच स्टाफिंग भरेंगे और गुजिया के आकार में बना लेंगे।इसी तरीके से बाकी सब भी बना लेंगे।इसके बाद एक पतीले में पानी गर्म करेंगे, और जब अच्छे से पानी बॉयल होने लगे तब इसमें सारे फरे  मिला देंगे और पकने देंगे।पानी मे एक चम्मच oil भी डाल सकते है। आप इसे स्टीमर में स्टीम भी कर सकते हैं 

जब सारे फरे पानी के ऊपर आ जाए, और सॉफ्ट हो जाय तो समझ जाइए कि फरे पक चुके है।इन को बीच से काट लेंगे।

अब एक पैन में तेल गरम कर राई, लाल सुखी मिर्च और करी पत्ता तड़कायेंगे।

फिर इसमें कटा हुआ  फरा  डाल कर फ्राई कर लेंगे।

 फरे को हरी चटनी या केचप के साथ सर्व करेंगे।




Comments

Popular posts from this blog

तंदूरी राेटी

मसाला पनीर रेसिपी

साबूदाना की रसीली खिचड़ी व क्रिस्पी परांठा