असमी चीला (पैनकेक) "खोला सपोरी पीठा"

 पारंपरिक असमी चीला (पैनकेक) "खोला सपोरी पीठा" बनाने की विधि क्या है?

खोला सपोरी पीठा


खोला सपोरी पीठा एक पारंपरिक असमी चीला (पैनकेक) है जो चावल के आटे से तैयार किया जाता है। यह सूखी सब्ज़ियों जैसे आलू की सब्ज़ी के साथ परोसा जाता है।


पाक शैली: असमी

कुल समय: 25 मिनट

तैयारी का समय: 10 मिनट

पकाने का समय: 15 मिनट

कितने बनते हैं: 15-20 पीठें


सामग्री


2 कप: चावल का आटा (आटा घर पर किसी भी स्थानीय किस्म के चावल से बनाया जा सकता है या बाज़ार में उपलब्ध चावल के आटे का भी उपयोग किया जा सकता है)

1 मध्यम आकार का प्याज़, कटा हुआ (वैकल्पिक)

2 बड़े चम्मच: तेल (सरसों या रिफाइंड)

नमक- स्वादानुसार

पानी- आवश्यकतानुसार

विधि


चावल का आटा तैयार करने के लिए


2 कप चावल को एक बड़े बर्तन में 4 से 5 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दें।

पानी निकाल दें और गीले चावल को किसी अखबार या सूखे कपड़े पर फैलाकर सूखने दें।

चावल के सूख जाने पर इसे पीसकर बारीक पाउडर तैयार कर लीजिए।

आटे को निकालिए और उसे एक बार और छलनी से छान लें जिससे और ज़्यादा महीन आटा मिल सके।

इसकी जगह बाज़ार में उपलब्ध तैयार चावल के आटे का भी उपयोग किया जा सकता है।


घोल बनाने के लिए


एक बड़े बर्तन में चावल का आटा डालें और उसमें पानी, नमक और कटे हुए प्याज़ (वैकल्पिक) डालें।

पतला घोल तैयार करने के लिए जितना पानी चाहिए उतना पानी डालें।

पीठा बनाने के लिए


एक चौड़ा नॉन-स्टिक तवा या लोहे की कड़ाही में तेल गरम करें। तवे पर तेल को समान रूप से फैलाने के लिए उसे घुमाएँ।

पतला गोलाकार चीला बनाने के लिए घोल को तवे पर आराम से फैलाएँ। यदि आप लोहे की कड़ाही का उपयोग कर रहे हैं तो कड़ाही को इस तरह घुमाएँ कि घोल एक गोलाकार रोटी के आकार में समान रूप से फैल जाए। आँच को मध्यम ही रखें।

एक मिनट के बाद, पीठा को सावधानी से पलटें। आधे मिनट तक पीठे के पकने की प्रतीक्षा करें

घोल खत्म होने तक यही प्रक्रिया दोहराएँ।

आजकल, खोला सपोरी पीठा को और अधिक पौष्टिक बनाने के लिए कद्दूकस की हुई गाजर और फलियों आदि जैसी सब्ज़ियों को भी कभी-कभी इसमें डाला जाता है।[





Comments

Popular posts from this blog

तंदूरी राेटी

मसाला पनीर रेसिपी

साबूदाना की रसीली खिचड़ी व क्रिस्पी परांठा