दम आलू
दम आलू रेसिपी | 😋🙏😊
सामग्री
7-8 छोटे आलू
7-8 लहसुन की कलियां
1 बड़ा प्याज
1/2 कप दही
2 टमाटर
1 हरी मिर्ची
1 टुकड़ा अदरक
2 चम्मच लाल मिर्ची पाउडर
2 चम्मच धनिया पाउडर
1.5 चम्मच हल्दी पाउडर
1 चम्मच गरम मसाला
1 बड़ीइलायची
1/2 चम्मच लौंग और काली मिर्ची
1/2 कप तेल
स्वादानुसार नमक
आवश्यकतानुसार हरा धनियां
कुकिंग निर्देश
1
सब से पहले आलू को छील कर चाकू की मदद से आलू को हलका हलका गोद लें। जिससे आलू अंदर तक पक जाए और मसाले का टेस्ट अन्दर तक चला जाए।
2
अब तेल गरम करें और उसमें लौंग, बड़ीइलायची, काली मिर्ची का छौंक लगाए। फिर एक एक कर के आलू भी डाल दें । अब बिलकुल धीमी आंच पर उलट पलट कर पकने दें।
3
अब मिक्सी में लहसुन प्याज़ हरी मिर्ची अदरक का पेस्ट बनाएं और आलू के साथ मिला दे ताकि यह भी आलू के साथ पकता रहें।
4
अब इस में लाल मिर्ची पाउडर धनिया पाउडर और हल्दी पाउडर भी मिला दे। टमाटर और प्याज को भी मिक्सी में पीस कर मिला दे। अब इन सब को धीमी आंच पर पकने दें।
5
अब थोडी ही देर में तेल उपर आने लग जायेगा। तब दही को फेंट कर मिला दे। थोड़ी ही देर में मसाला और आलू बहुत अच्छे से पक जायेंगे। अब इस में गरम मसाला, नमक, कसूरी मेथी को मिलाएं |
6
जरूरत के हिसाब से गरम पानी मिला दे। इसकी ग्रेवी बहुत पतली नही होती |
बहुत ही टेस्टी ढाबे वाले दम आलू तैयार है।
धनियां पत्ती से गार्निश करके सर्व करें।

Comments
Post a Comment