निपट्टू

 दीपावली यानि साफ सफाई, सजावट, पूजन और उसके बाद पेट पूजा के लिए व्यंजनों की बारी आती है।

  

आपने निखट्टू शब्द तो सुना ही होगा ये शब्द मनुष्यों के लिए प्रयोग किया जाता है।

आज आपसे जिस व्यंजन की बात करने वाले हैं वह भी इसी शब्द से मिलता जुलता है लेकिन ये खाने के काम आता है।

  

ये घर की बेसिक चीजों से बना बेहद बढ़िया और स्वादिष्ट व्यंजन है जिसे आप बनाकर स्टोर कर सकते हैं और फिर चाय के साथ नाश्ते के रूप में खा सकते हैं खिला सकते हैं।

   निपट्टू!

 

जी हां इसका नाम निपट्टू ही है ये एक साउथ इंडियन व्यंजन है।


निपट्टू बनाने के लिए आप को क्या क्या चाहिए?


सामग्री:  

 एक बड़ा कप चावल का आटा 

आधा कप गेंहू का आटा 

एक मीडियम कप मूंगफली के दाने 

आधा कप सूजी 

एक मीडियम कप भुने चने 

तीन चुटकी हींग 

एक चम्मच सफेद तिल 

स्वादानुसार नमक 

एक चम्मच बारीक कटी हुई करी पत्तियां 

एक छोटा चम्मच देगी मिर्च 

एक चम्मच कुटी लाल मिर्च 

एक छोटा चम्मच साबुत जीरा

दो चुटकी हल्दी 

एक बड़ा कप तेल 


कैसे बनाएं?


  विधि:


  मूंगफली और चने को मोटा दरदरा पीस लीजिए। एक बड़े कटोरे में चावल का आटा, गेंहू का आटा, सूजी,हल्दी पाउडर,पीसा चना मूंगफली का पाउडर, स्वादानुसार नमक, कुटी लाल मिर्च, साबुत जीरा, देगी मिर्च, कटे हुए करी पत्ते, साबुत तिल हींग डाल, कर मिला लिजिए।

  अब तेल को अच्छी तरह से गर्म करके इस मिश्रण पर गर्म गर्म ही डाल दीजिए।

 तेल और मिश्रण को अच्छी तरह से मिलाइए और थोड़ा थोड़ा पानी डालकर गूंथ लिजिए।

  थोड़ी देर ढंककर रख दीजिए।

  चकले पर एक पॉलीथिन बिछाइए और उस पर पूड़ी के जितना लोई लेकर एक छोटी पूड़ी बेलिए फिर मनपसंद आकार में काट लिजिए।

  जब सारे निकट्टू बनकर तैयार हो जाए तब कड़ाही में तेल गर्म कीजिए और मीडियम आंच पर दोनों तरह से सुनहरा एवं कुरकुरा होने तक तल लें।


लिजिए आपका बढ़िया स्वादिष्ट,कुरकुरा निकट्टू बनकर तैयार हो गया है। चाय बनाकर आनन्द लिजिए।






Comments

Popular posts from this blog

तंदूरी राेटी

मसाला पनीर रेसिपी

साबूदाना की रसीली खिचड़ी व क्रिस्पी परांठा