गेहूं के आटे के गुलगुले

 गेहूं के आटे के गुलगुले:

 सामग्री :-

गेहूँ का आटा - डेढ कप

 कुटा हुआ गुड - एक कप या सवा कप

नारियल का मोटा बूरा 2 - टेबल स्पून 

मोटी कुटी सौंफ - 1 से 2 टी स्पून

इलायची के कुटे दाने - 1/2 टी स्पून 

नमक - 2 चुटकी

बेकिंग पाउडर 1/2 टी स्पून

रिफाइंड तेल - 250 ग्राम (आवश्यकतानुसार)

विधि:

एक बड़ी थाली या बडे बाउल में गेहूँ के आटे को छान लें। इसमें नारियल का मोटा बुरादा, कुटा हुआ गुड, हल्की कूटी हुई सौंफ, नमक व बेकिंग पाउडर अच्छी तरह मिलाऐं।

अब इस मिश्रण में थोड़ा- थोडा करके पानी मिलाते हुए काफी गाढा "टूथ पेस्ट" जैसा घोल तैयार कर लें, इसमे बिल्कुल गांठें (लम्प्स) नही पड़ना चाहिए।

इसे खूब अच्छे से फेटकर तैयार कर ले व इसे आधे घंटे के लिए ढककर रखें।

अब कढ़ाई में रिफाइंड तेल गर्म करें। हाथ से गुलगुले का मिश्रण गोल - गोल बनाते हुए कढ़ाई में डालते जाएं। 

आँच को मीडियम रखे जिससे कि गुलगुले अंदर तक अच्छे से पक जाएं।

गुलगुलों को लगातार अलट-पलट कर सेंकें व हल्का सुनहरा कर लें।

गुलगुलों के अच्छी तरह से सिकने पर उन्हे पेपर नैपकिन पर निकाल लें। अब ये सर्व करने के लिए तैयार हैं।




Comments

Popular posts from this blog

तंदूरी राेटी

मसाला पनीर रेसिपी

साबूदाना की रसीली खिचड़ी व क्रिस्पी परांठा