बेसन की बर्फी
बेसन की बर्फी:
सामग्री:
2- कप बेसन
1/2कप- सूजी
1/2कप -घी
1/2कप- दूध
1 कप -चीनी
2 चम्मच- मिल्क पाउडर
इलायची पाउडर चुटकी भर
बारीक कटे हुए बादाम या पिस्ता
विधि:
सबसे पहले गैस पर एक पैन रखें। जब पैन गर्म हो जाए तो आधा कप घी डालें। घी गरम करने के बाद उसमें 2 कप बेसन और आधा कप सूजी डालकर मीडियम आंच पर 10 मिनट तक भुनें। जब बेसन हल्का सुनहरा हो जाए, तो उसमें 1 कप चीनी और 2 चम्मच मिल्क पाउडर डालें और इन्हें आपस में अच्छी तरह मिलाकर 5 मिनट तक भूनें। ध्यान रखें कोई लम्प्स न पड़े। अब इसमें 2 चम्मच घी, इलायची पाउडर और आधा कप दूध डालें। इन्हें आपस में अच्छी तरह से मिलाएं। अच्छी तरह मिलाकर मध्यम आंच पर मिश्रण को तब तक पकाएं जब तक कि गाढ़ा न हो जाए। आखिरी में आंच से उतारकर मिश्रण को ठंडा होने दें। इस मिश्रण को एक बर्फी के साँचे में डालें और समतल करें। ऊपर से बारीक कटे हुए बादाम या पिस्ता को छड़कें। आपकी बेसन की बर्फी तैयार है! जब मिश्रण ठंडा हो जाए तब बर्फी के शेप में काटकर परोसें।
![]() |

Comments
Post a Comment