आटे का हलवा

 आटे का हलवा:

 सामग्री :

गेहूं का आटा- 1 कप

चीनी- 1/2 कप

घी- 1/2 कप

काजू- 8 से 10 कटा हुआ

बादाम- 5 से 6 कटा हुआ

पिस्ते- 8 से 10 कटा हुआ

इलायची- 4 से 5

किशमिश- 1 टेबल स्पून

विधि :

कढ़ाई में आधा घी डाल कर, घी के पिघलने पर इसमें आटा डालकर आटे को चमचे से लगातार चलाते हुये ब्राउन होने और अच्छी महक आने तक मध्यम आग पर भून लीजिये  भूने हुये आटे में आटे की मात्रा का तिगुना पानी (3 कप पानी) और चीनी डालकर मिला दीजिये. आटे को तब तक चमचे से चलाते जाइये, जब तक उसकी सारी गुठलियां खतम हो जाय।इसके बाद, हलवे को पकने दीजिए ।

हलवा गाड़ा होने के बाद बचे घी से आधा घी डाल कर मिलाइये और चमचे से लगातार चलाते हुये हलवे को पकाइये। हलवे में  इलायची पाउडर किशमिश, काजू सब ड्राई फ्रूट डाल दीजिए और  इनसे गार्निश कर दीजिए।   

आटे का हलवा तैयार है।




Comments

Popular posts from this blog

तंदूरी राेटी

मसाला पनीर रेसिपी

साबूदाना की रसीली खिचड़ी व क्रिस्पी परांठा