मसाला खिचड़ी
मसाला खिचड़ी :
सामग्री -
1 कप चावल
1/2 कप मूंग दाल
1 कटा हुआ प्याज
2 हरी मिर्च
1/2 कटोरी मटर
1/2 कटोरी कटी हुई गाजर
1 कटी हुई शिमला मिर्च
1 कटा हुआ टमाटर
1 चम्मच तेल
1/2 चम्मच जीरा
1चम्मच गरम मसाला
1 चम्मच अदरक लहसुन पेस्ट
नमक स्वादानुसार
1/4 चम्मच हल्दी
1/4 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
हरा धनिया
विधि
चावल , दाल को 2 घंटे भीगो दे. कुकर में 1 टेबल स्पून तेल गरम करे और जीरा, गरम मसाला डालें। अदरक लहसुन का पेस्ट डालें, सब सब्जी डाल कर पकाए और नमक, हल्दी और मिर्च पाउडर मिला दे। दाल, चावल डाले और पानी डाल कर 2 सिटी आने तक पकाये । हरे धनिए से गार्निश करें। मसाला खिचड़ी तैयार है।

Comments
Post a Comment