इमरती

 इमरती :

सामग्री:

1 कप धुली उड़द दाल

3 बड़े चम्मच चावल-

1 चुटकी नारंगी खाने वाला रंग

चाशनी के लिए सामग्री:

3 कप चीनी

डेढ़  कप पानी

1 छोटा चम्मच इलायची पाउडर -1

आवश्यकतानुसार तलने के लिए घी

सजावट के लिए

चांदी का वर्क(वैकल्पिक)

1/2 बड़ा चम्मच पिस्ता 

 विधि :

दाल को धोकर और पीसकर इसमे रंग मिलाएं।

अब दाल को अच्छे से फेंट लें और कुछ बूंदे पानी में डालकर देखें।  पिसी दाल को 3 से 4 घंटे  फरमेन्ट होने दें

पानी में चीनी को डालकर धीमी आंच पर घुलने दें इस लगातार चलाते रहे जब तक चीनी पूरी तरह घुल न जाए।

इसे तब तक पकाएं जब तक इसका तार न बन जाए। (एक बूंद उंगली के पर रखें फिर दोनों को अलग करे तो आपको तार बनती हुई दिखाई देगी।

इसमें इलाइची पाउडर डालें। इसे बैटर को नोजल वाले पाइप या एक कपड़े में छेद करके डालें, इसके बाद गर्म घी में इमरती बनाएं।

आंच को धीमा करें ताकि यह क्रिस्पी और क्रंची हो जाए।

इन्हें अब घी में से निकालकर चाशनी में में 3 से 4 मिनट के लिए रखें, इसके बाद इसे छानकर सर्व करें।




Comments

Popular posts from this blog

तंदूरी राेटी

मसाला पनीर रेसिपी

साबूदाना की रसीली खिचड़ी व क्रिस्पी परांठा