मटर के थेपले
मटर के थेपले:
सामग्री :
गेहूं का आटा- 150 ग्राम
बेसन- 25-30 ग्राम
मटर- 1 कप (उबाल कर पीसी हुई)
दही- 1/4 कप
तेल- 1/4 कप
धनियां- 1/2 छोटी चम्मच
काली मिर्च 1 चुटकी भर
काला नमक 1 चुटकी भर
अजवाइन 1/2 चम्मच
नमक- स्वादानुसार
लाल मिर्च- 1/4 छोटा चम्मच
हल्दी पाउडर- 1/4 छोटा चम्मच
विधि:
आटे में बेसन, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, नमक, अजवायन, पीसी मटर ,काला नमक,काली मिर्च, दही और अच्छे से तेल डालकर मिक्स कर लें।नरम गुथ कर 20 min रख दे।अब थेपले बेल कर तवे पर डालकर फैला लें और बेले हुए थेपले सेकने के लिए तेल डाले।दोनो तरफ से सेंक ले
आचार,चाय या दही के साथ परोसें।

Comments
Post a Comment