बालूशाही / मक्खन बड़ा

 बालूशाही / मक्खन बड़ा 

मक्खन जैसी मुलायम और रसभरी बालूशाही 

सामग्री- 

500 ग्राम मैदा 

200 ग्राम देसी घी 

1 चम्मच बेकिंग पाउडर 

ऑरेंज फूड कलर (वैकल्पिक) 

125 ग्राम पानी 

चाशनी के लिए - 

400 ग्राम चीनी 

200 ग्राम पानी 

ऑरेंज फूड कलर (वैकल्पिक)

इलाइची पाउडर (वैकल्पिक)

विधि - 

एक पैन में चीनी और पानी डाल कर चाशनी बनायें. चीनी घुलने रख ही गरम करना है, ज्यादा पकाना नहीं है। फ़ूड कलर और इलाइची पाउडर डाल कर गैस बंद कर दे। 5-6 बूंद नींबू रस की चाशनी में मिलाये .इसकी चाशनी जमेगी नहीं. 

एक कटोरी में मैदा ले और इसके बीच में पिघला हुआ घी, पानी, फूड कलर और बेकिंग पाउडर डाल कर अच्छे से मिलाये। इसमें थोड़ा- थोड़ा करते हुए सारा मैदा मिलाना है.आटे के जैसे गुथना नहीं है. बिल्कुल हल्के हाथों से मिलाना है, आटा इकट्ठा  हो जाए, बस इतना करना है..मसलना नहीं है।

कढ़ाई में घी गरम करे.आँच बिल्कुल कम रखना है और कम आँच पर ही बालूशाही फ्राई करनी है.  

आटे के छोटे-छोटे भाग करे और हल्के हाथों से गोल करते हुए पेड़े बना कर बीच में छेद कर दे... सभी बालूशाही ऐसे ही बना ले। 

घी गरम होने पर पेड़े घी में डाल दे। पेड़ो को बिल्कुल हिलाये नहीं... थोड़ी देर में सभी ऊपर आ जायेंगे .. 12- 15 मिनट के बाद हल्के हाथ से पेड़ो को पलट दे। ऐसे ही 4-5 बार पलट कर सभी बालूशाही को सुनहरे रंग तक फ्राई कर ले। सभी बालूशाही को एक जाली पर निकल कर रख दे. जिससे  अतिरिक्त घी अलग हो जाएगा। हल्की गुनगुनी चाशनी में बालूशाही को डुबो कर 10-15 मिनट रखे। चासनी से निकल कर फिर से जाली पर रखे। अतिरिक्त चासनी निकलने तक...थोड़े दिन बाद बालूशाही पर पिस्ता , बादाम चाँदी वर्क लगाए...बालूशाही तैयार..



Comments

Popular posts from this blog

बोम्बे - कराची हलवा

मसाला पनीर रेसिपी

मिश्रित फल जाम