गुजिया

 और ये रही रेसिपी गुजिया बनाने की 😋


सामग्री:

मैदा: 2 कप

घी: ¼ कप

नमक: 1 चुटकी

मावा: 180 ग्राम

चीनी पाउडर या बूरा: 5-6 टेबलस्पून

चिरौंजी: 1 टेबलस्पून

कटे हुए मेवे: ¼ कप

घी: 1 टेबलस्पून

तलने के लिए तेल या घी

स्लरी के लिए:

मैदा: 1 टेबलस्पून

पानी

विधि:


एक मिक्सिंग बाउल में मैदा, घी और नमक डालकर अच्छे से मिलाएं।

थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए कड़ा और चिकना आटा गूंध लें।

आटे को ढक कर 10 मिनट के लिए रख दें।

एक पैन में घी डालें, मावा डालकर 5-8 मिनट तक भूनें। गैस बंद कर दें।

जब मावा ठंडा हो जाए, तो उसमें चीनी पाउडर, चिरौंजी और कटे हुए मेवे मिलाएं। अच्छे से मिक्स करके अलग रख दें।

एक छोटी कटोरी में स्लरी की सामग्री मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें।

आटे को फिर से मसलें और छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।

प्रत्येक टुकड़े को पूरी के आकार में बेलें।

मावा मिश्रण से भरावन करें।

गुजिया के किनारों पर स्लरी लगाएं। गुजिया को मोड़ें और आकार दें।

धीमी आंच पर घुझिया को 10-12 मिनट तक तलें।

अब आपकी गुजिया  तैयार है, गर्मागर्म परोसें




Comments

Popular posts from this blog

बोम्बे - कराची हलवा

मसाला पनीर रेसिपी

मिश्रित फल जाम