आलू टिक्की

 आलू टिक्की कैसे बनती है?

आलू की टिक्की उत्तर भारत की प्रसिद्ध चाट का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसे पीले मटर की चाट के साथ सर्व किए जाने की परंपरा है।


आवश्यक सामग्री -

उबले हुए आलू -7/ 8 (600 ग्राम)

तेल (संभव हो तो घी) - 3-4 टेबल स्पून

हरा धनिया - 2-3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)

हरी मिर्च - 2 (बारीक कटी हुई)

कॉर्न फ्लोर या अरारोट - 3 टेबल स्पून

नमक - 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार

सर्विंग के लिए सामग्री

फैंटा हुआ दही - 1 कटोरी

हरे धनिये की तीखी चटनी - 1/2 कटोरी

इमली की मीठी चटनी - 1/2 कटोरी

भुना जीरा पाउडर - 1-2 छोटी चम्मच

लाल मिर्च पाउडर - 1 छोटी चम्मच

काला नमक - 1 -2 छोटी चम्मच

बेसन के बारीक सेव - आधा कटोरी

बिना फूली पानीपुरी/फुलकी - 10–12


विधि -


उबले हुए आलू को छीलकर, कद्दूकस करें या मैशर से मैश कर लेंं, जरा भी गांठ न बचे।


कद्दूकस किये हुए आलू में बारीक कटी हुई हरी मिर्च, नमक, बारीक कटा हरा धनिया और कॉर्न फ्लोर डाल कर सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लीजिए और आटे की तरह गूंथ कर तैयार कर लीजिए। यह टिक्की का मिश्रण तैयार हो गया।


पैन या गहरे तवे को गरम कीजिए, हाथ पर थोडा़ सा तेल लगाकर गूंथे आलू के मिश्रण में से थोडा़ सा मिश्रण निकाल लीजिए व उसे इच्छानुसार आकार की टिक्की का आकार दें। सभी टिक्की इसी तरह बना लीजिये।


गरम पैन/ तवे में थोडा़ सा तेल डाल दीजिये, तेल को तवे पर चारों ओर फैलाइये, सारी टिक्की या पैन पर जितनी टिक्की आ जाय, सिकने के लिये लगा कर रख दीजिये, धीमी - मीडियम आग पर आलू टिक्की सेंंकिये।


अगर संभव हो तो टिक्की सेंकने के लिए शुद्ध घी का प्रयोग करें, इसे घी मे ही सेंकने की परंपरा है।


टिक्की नीचे से गोल्डन ब्राउन होने तक सिकने दीजिये, टिक्की को पलट दीजिये, और टिक्की को दोनों ओर से गोल्डन ब्राउन होने तक सिकने दीजिये। आलू की टिक्की तैयार हैं। इसे प्लेट में निकाल लीजिए और बाकी की टिक्की भी इसी तरह बनाकर तैयार कर लीजिए।


आलू की टिक्की बनकर तैयार हैं।


इन्हें सर्व करने के लिए टिक्की के ऊपर थोडा़ सा फैंटा हुआ दही, थोडी़ सी मीठी चटनी, थोडी़ सी हरे धनिये की चटनी डालें। ऊपर से थोडा़ सा भुना जीरा पाउडर, काला नमक, लाल मिर्च पाउडर, बेसन की सेव व मसली हुई फुल्की डाल कर टिक्की को सर्व कीजिए।




Comments

Popular posts from this blog

तंदूरी राेटी

मसाला पनीर रेसिपी

साबूदाना की रसीली खिचड़ी व क्रिस्पी परांठा