तंदूरी राेटी कैसे बनाई जाती है? ढाबों मे तंदूरी रोटी एक विशेष प्रकार के आटे से मिट्टी के बडे से तंदूर मे बनाई जाती है। यह रोटी जिस आटे से बनती है, उसे तंदूरी आटा कहते हैं। इस आटे मे लगभग 10% चावल का आटा, 20% गेहूं का आटा व शेष 70% मैदा होता है। यह लगभग सभी बडे किराने की दुकानों मे "तंदूरी आटा" के नाम से ही मिलता है। इसकी विशेषता यह है कि यह गीला आटा हाथों मे चिपकता नही है। यह सामान्य गेहूं के आटे से थोडा महंगा मिलता है। यहां मै जो विधी पोस्ट कर रहा हूं उसे आप इसी आटे या सामान्य गेहूं के आटे से भी बना सकते हैं। इसे आप घर मे सामान्य लोहे के तवे पर बना सकते हैं, पर यह आधुनिक नॉनस्टिक तवे पर नही बनेगी इसका ध्यान रखें। आवश्यक सामग्री :- 2 या ढाई कप तंदूरी या सामान्य आटा, (5 से 6 रोटियों के लिए) 1 टी स्पून नमक 2 - 3 टी स्पून रिफाइंड तेल पानी जरूरत के अनुसार एक लोहे का मोटा तवा (यह अनिवार्य है) विधि :- सबसे पहले थोड़ा सा तेल, आटा, 1/2 टी स्पून नमक, जरूरत के हिसाब से पानी मिलाकर नरम आटा गूंथें। ध्यान रहे कि ये कड़ा नहीं होना चाहिए। इसके बाद इस आटे में थोड़ा सा तेल लगाकर कम से कम आधे ...
Comments
Post a Comment