मिसल पाव

 मिसल पाव, महाराष्ट्र का तीखा और चटपटा स्ट्रीट फूड Maharashtra Special Misal Pav Recipe

मिसल पाव महाराष्ट्र की मशहूर डिश में से एक है. इसे बनाना बहुत ही आसान है. मिसल अंकुरित मटकी दाल से बनाया जाता है. इसका स्वाद बहुत ही लाजबाब होता है, आप इसे एक बार खाएंगे तो बार-बार खाना पसंद करेंगे. एक बहुत ही आसान विधि के साथ आप भी ये महाराष्ट्र का स्वादिष्ट मिसल पाव बनाएं और अपने पूरे परिवार के साथ इसके स्वाद का आनंद लें.


मिसल पाव के लिए आवश्यक सामग्री Ingredients for Misal Pav


मटकी दाल Moth Beans - ½ कप


नमक- Salt 1.5 छोटी चम्मच


तेल - Oil - 3 बड़े चम्मच


सरसों के दाने - Mustard Seeds ½ छोटी चम्मच


जीरा - Cumin Seeds ½ छोटी चम्मच


धनिया पाउडर - Coriander Powder - 1.5 छोटी चम्मच


करी पत्ता - Curry Leaves-10-12


अदरक - Ginger - 1 छोटी चम्मच, ग्रेट की हुई


हरी मिर्च - Green Chilli 1, बारीक केटी हुई


टमाटर - Tomato - 2 बारीक कटे हुए


हींग - Asafoetida - 1/2 पिंच


हल्दी Turmeric Powder 1/4 छोटी चम्मच


कश्मीरी लाल मिर्च - Kashmiri Red Chilli- 2 छोटी चम्मच


नारियल चूरा Coconut 2 बड़े चम्मच, चूरा 


गरम मसाला Garam Masala - 1/4छोटी चम्मच


गुड़- Jaggery - 1 छोटी चम्मच


नींबू-Lemon - 1/2


हरा धनिया - Coriander Leaves-2-3 छोटी चम्मच


दाल उबालने की विधि Process of boiling Dal


½ कप मटकी की दाल को धो कर पानी (दाल से दुगुना पानी डालन है) में ढक कर 10-12 घंटे के लिए भिगों कर रखिए, समय पूरा होने पर इसका पानी निकाल कर वापस थी लीजिए फिर छलनी पर एक भीगा हुआ तौलिया रख कर उसमें दाल डालिए एक प्लेट पर छोटी कटोरी रखिए, इस पर छलनी रख कर रात भर के लिए रख दीजिए. दूसरे दिन ये अंकुरित हो जाएगी.


कुकर में अंकुरित दाल, 1 कप पानी, ½ छोटी चम्मच नमक और छोटी चम्मच 1/4 छोटी चम्मच हल्दी पाउडर डाल कर मिलाएं, कुकर बंद करके इसे एक सीटी आने तक तेज़ फ्लेम पर पकाएं, सीटी आने पर फ्लेम धीमी करके 2 मिनट पकाएं. समय पूरा होने पर दाल उबल कर तैयार हो जाएगी, गैस बंद करके कुकर का प्रेशर निकलने दीजिए.


मसाला बनाने की विधि Process of making masala


पेन में 2 बड़े चम्मच तेल डाल कर गरम कीजिए, फ्लेम धीमी करके गरम तेल में ½ छोटी चम्मच सरसों के दाने, 1/2 छोटी चम्मच जीरा, 1.5 छोटी चम्मच धनिया पाउडर, 10-12 करी पत्ता, 1 छोटी चम्मच ग्रेट की हुई अदरक और 1 बारीक कटी हुई हरी मिर्च डालिए. इन मसालों को हल्का भूनिए, फिर इसमें 2 टमाटर बीज हटा कर बारीक कटे हुए और 1 छोटी चम्मच नमक डालिए.


जब टमाटर को बिल्कुल मैश होने तक पकाएं. हल्का मिला कर इसमें 1/2 पिंच हींग डाल कर मिलाएं, फिर ठक कर धीमी आंच पर 2 मिनट के लिए पकाएं, समय पूरा होने पर टमाटर को मैश कीजिए, फिर इसमें 1/4 छोटी चम्मच हल्दी पाउडर, 2 छोटी चम्मच कशमीरी लाल मिर्च और 2 बड़े चम्मच नारियल चुरा डालिए, टमाटर को अच्छे से मैश करते हुए और मसाले मिलाते हुए इन्हें पकाएं, मसाले के तेल छोड़ने पर ये बनकर तैयार हो जाएगा.


मिसल बनाने की विधि Process of making Misal


मसाले के तेल छोड़ने पर दाल को मसाले में डाल कर इसमें 3 कप पानी, ¼ छोटी चम्मच गरम मसाला और 1 छोटी सी डेड़ी गुड़ की डालिए, इसे मिला कर ढक कर 4-5 मिनट पकाएं, समय पूरा होने पर इसमें नींबू का रस और 2-3 छोटी चम्मच हरा धनिया हालिए. इन्हें अच्छे से मिला कर निकाल लीजिए, मिसल बनकर तैयार हो जाएगा.


मिसल पाव परोसने की विधि Process of serving Misal Pav


थाली में मिसल डालिए और साथ में रखिए पाव, पसंद का सलाद और नींबू, इसके साथ रखिए थोड़ी नमकीन, थोड़ी बूंदी और थोड़ी सादी पतली सेव. मिसल के ऊपर थोडी नमकीन, बूंदी, सेव और हरा धनिया डाल कर मिसल पाव को परोसिए और इसके स्वाद का आनंद लीजिए.


सुझाव Suggestions


अगर प्याज खाना पसंद करते हैं, तो जीरा और सरसों भूनने के बाद बारीक कटी हुई एक प्याज डाल कर भूरी होने तक भूनिए बाकी सब विधी के अनुसार करें.




Comments

Popular posts from this blog

बोम्बे - कराची हलवा

मसाला पनीर रेसिपी

मिश्रित फल जाम