आलू नान
आलू नान
सामग्री
आटे के लिए
मैदा - 2 कप
बेकिंग पाउडर - 1/2 चम्मच
बेकिंग सोडा - 1/4 चम्मच
दही - 1/2 कप
चीनी - 1 चम्मच
नमक - 1/2 चम्मच
तेल - 1 चम्मच
दूध - 1/4 कप आटा गूंथने के लिए
भरावन के लिए
आलू - 4 उबले हुए
हरी मिर्च - 2 (बारीक कटी हुई)
गरम मसाला- 1/2 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - 1/2 चम्मच
अमचूर पाउडर - 1/2 चम्मच (नींबू का रस)
हरा धनिया - 1 चम्मच बारीक कटा
नमक - स्वादानुसार
घी या मक्खन -नान पर लगाने के लिए
थोड़ा सा पानी - नान बनाने के लिए
विधि
एक बड़े बर्तन में मैदा, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा, चीनी और नमक डालें अब इसमें दही और तेल मिलाएं और धीरे-धीरे दूध डालकर नरम आटा गूंथ लें आटे को ढककर 1 घंटे के लिए गर्म जगह पर रख दें ताकि यह फूल जाए।
भरावन तैयार करें - उबले हुए आलू को छीलकर मैश कर लें उसमें हरी मिर्च, गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर, अमचूर पाउडर, हरा धनिया और नमक डालकर अच्छे से मिला लें आलू के इस मिश्रण को चार भागों में बांट लें ताकि आसानी से भरावन के लिए उपयोग हो सके।
आटे के चार बराबर गोले बना लें अब हर गोले को थोड़ा बेलकर उसमें आलू का एक भाग रखें आलू को अच्छे से आटे में बंद कर दें और हल्के हाथ से नान को बेल लें ध्यान रखें कि नान फटे नहीं।
तवे को मध्यम आंच पर गरम करें नान को तवे पर डालें और दोनों तरफ से हल्का सेंक लें अब तवे को उल्टा करें और नान को सीधे आंच पर सेंक लें । इससे नान पर अच्छे तंदूरी निशान बन जाएंगे तैयार नान पर घी या मक्खन लगाएं।गरमागरम आलू नान को चटनी, रायता या अपनी पसंद की किसी भी ग्रेवी के साथ परोसें ।

Comments
Post a Comment