पिस्ता बर्फी
दिवाली पर बनाए पिस्ता बर्फी :
सामग्री:
पिस्ता - 1 कप (भीगा और छिला हुआ)
दूध पाउडर - 1 कप
कंडेंस्ड मिल्क - 1 कप
घी - 2 टेबलस्पून
चीनी - 2 टेबलस्पून (यदि मीठा कम लगे)
इलायची पाउडर - 1/2 टीस्पून
हरी या गुलाबी खाने की रंग (वैकल्पिक)
विधि:
सबसे पहले पिस्ता को पानी में भिगो दें ताकि उनका छिलका निकालना आसान हो जाए। लगभग 1-2 घंटे बाद, पिस्ता का छिलका निकाल लें और उन्हें मिक्सर में हल्का दरदरा पीस लें।
एक पैन में घी डालकर उसे गर्म करें। फिर उसमें पिसा हुआ पिस्ता डालें और उसे धीमी आँच पर 2-3 मिनट भूनें ताकि उसका कच्चापन निकल जाए।
अब इसमें दूध पाउडर और कंडेंस्ड मिल्क डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। इसे तब तक पकाते रहें जब तक मिश्रण गाढ़ा न हो जाए और पैन के किनारे छोड़ने न लगे। यदि आवश्यक लगे तो स्वादानुसार थोड़ी चीनी भी मिला सकते हैं। मिश्रण में इलायची पाउडर डालें और अच्छी तरह मिक्स करें।
अब इस मिश्रण को एक घी लगे प्लेट या ट्रे में डालें और समान रूप से फैला दें। इसे ठंडा होने दें।
ठंडा होने के बाद इसे अपने पसंदीदा आकार में काट लें।
इसे आप ऊपर से थोड़े कटे हुए पिस्ता से सजा सकते हैं पिस्ता बर्फी तैयार है।

Comments
Post a Comment