घर पर परफेक्ट चासनी कैसे बनाएं
घर पर परफेक्ट चासनी कैसे बनाएं ?
चाशनी बनाने के लिए उपयोगी टिप्स
• चाशनी बनाने के लिए चीनी और पानी की बराबर मात्रा लें और धीमी आंच पर पकाए।
• चाशनी को लगातार चलाते हुए पकाए।
• तार चेक करने के लिए चासनी को उंगलियों पर लेकर देखें कि तार बन रहे हैं या नहीं?
• जितने तार बनते हैं, उतने तार की चासनी तैयार होती हैं।
• गैस जल्दी बंद करे, चासनी गरम होती हैं, तो भी पकती रहती हैं।
• चाशनी में इलाइची पाउडर, केसर और गुलाब जल डालने से स्वाद, रंग और अच्छी खुशबू आती हैं।
• चासनी को जब भी गरम करे, 1-2 छोटे चम्मच पानी मिलाएँ। बार-बार गरम करने पर चासनी का पानी कम होता जाता है और चासनी गाढी होती जाती हैं।
• चाशनी बनाते समय नींबू की कुछ बूंदें डालें, इससे चाशनी साफ़ बनती है और जमती नहीं है।
• गुड़ की चाशनी बनाने के लिए गुड़ और पानी का अनुपात 2:1 रखें।
• गुड़ की चाशनी दानेदार होती है।
• चीनी की चासनी में उबाल आने के बाद 2-3 छोटे चम्मच दूध मिलाए, जिस से गंदगी ऊपर आ जाएगी, उसे हटा दे।
• चाशनी में से झाग को हटाते रहे।
• शक्करपारे में दूध की 4 तार की चासनी बनाई जाती हैं।
• 4 तार की चासनी सबसे गाढी होती हैं, जो सेकंड में जम जाती हैं। शक्करपारे में यही चासनी बनाई जाती है।
• गुलाब जामुन में बिना तार की चासनी बनाई जाती हैं।
• मालपुए, जलेबी, बालूशाही में 1 तार की चासनी बनाई जाती हैं।
• बची हुई चासनी से शक्कर पारे, मीठे चावल, खीर, शाही टुकड़ा, हलवा आदि बना सकते हैं।
• अलग-अलग तरह की मिठाइयों में अलग-अलग तरह की चासनी का उपयोग होता हैं।
• चासनी को 1 महीने तक फ्रिज में स्टोर किया जा सकता हैं।
• हलवा बनाते समय बिना तार की चासनी इस्तेमाल करे।
• चासनी में कलर के लिए organic कलर इस्तेमाल करे।

Comments
Post a Comment