पनीर भरवा शिमला मिर्च

 पनीर भरवा शिमला मिर्च:

सामग्री:

 शिमला मिर्च – 4 

पनीर – 200 ग्राम (कद्दूकस किया हुआ)

 उबले हुए आलू – 2 (मैश किए हुए)

 प्याज – 1 (बारीक कटा हुआ)

अदरक-लहसुन का पेस्ट – 1 चम्मच

हरी मिर्च – 2 (बारीक कटी हुई)

 धनिया पाउडर – 1 चम्मच

लाल मिर्च पाउडर – 1/2 चम्मच

 गरम मसाला – 1/2 चम्मच

 जीरा – 1/2 चम्मच

 नमक – स्वादानुसार

 हरा धनिया – बारीक कटा हुआ

तेल – 2 चम्मच

 विधि :

शिमला मिर्च को अच्छी तरह धोकर रख लें।अब

शिमला मिर्च के ऊपरी हिस्से का ढक्कन काट लें और बीज निकाल दें एक पैन में तेल गरम करें और उसमें जीरा डालें जब जीरा चटकने लगे, तब बारीक कटा प्याज और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर सुनहरा होने तक भूनें इसमें कद्दूकस किया हुआ पनीर, मैश किया हुआ आलू, हरी मिर्च, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें मिश्रण को 4-5 मिनट तक पकाएं, फिर आंच बंद कर दें। इसमें बारीक कटा हुआ हरा धनिया मिलाएं।

 तैयार स्टफिंग को शिमला मिर्च के अंदर भरें और ढक्कन वापस लगा दें।

 एक नॉन-स्टिक पैन में थोड़ा तेल गरम करें। शिमला मिर्च को पैन में रखें और धीमी आंच पर सभी तरफ से ढककर पकाएं ताकि शिमला मिर्च नरम हो जाए और हल्की भूरी हो जाए शिमला मिर्च को बीच-बीच में पलटते रहें ताकि वे हर तरफ से अच्छी तरह पक जाए।

तैयार है आपकी पनीर भरवां शिमला मिर्च।




Comments

Popular posts from this blog

बोम्बे - कराची हलवा

मसाला पनीर रेसिपी

मिश्रित फल जाम