रागी की रोटी

 रागी की रोटी :

रागी को नाचनी भी बोलते हैं।रागी कैल्शियम ,आयरन और फाइबर का एक अच्छा सोर्स है रागी शुगर पेशेंट्स के लिए रामबाण है कोलेस्ट्रॉल और वजन भी कंट्रोल रखता है।

सामग्री:

रागी का आटा-2कप

पानी-2कप


विधि:

रागी की रोटी बनाने के लिए एक कढ़ाई के अंदर एक कप पानी ले, अब गैस के आंच को चालू करें और इसे ढककर एक उबाल आने दें, आंच को तेज रखें , आटा मिलाये , आटा और पानी 1:1के अनुपात में रखे, जैसे ही आटा पानी के अंदर ऐड करें चूल्हे की आंच को बंद कर देना है आटे को पानी में अच्छे से मिक्स करना है उसके बाद इसे 5 मिनट ढककर रखे |

एक प्लेट पे घी अप्लाई करें और उसके बाद आटा शिफ्ट कर लें और इस आटे को हल्का सा हाथ में घी लगाकर अच्छे से मसल लें, चिकना कर लें, बर्तन और हाथ पे आटा चिपके नहीं इसके लिए घी या तेल अप्लाई करें आटे को मसल मसल कर चिकना कर लें ताकि रोटियां बहुत सॉफ्ट और फूली फूली बने | इस आटे में ग्लूटेन बिल्कुल भी नहीं होता है तो जब भी आप यह आटा नॉर्मल पानी से लगाएंगे तो यह आटा बिखर जाएगा  रोटियां  टूटेंगी।  इसलिए  आटा गर्म पानी में गूँथे। 

इसका एक पोर्शन ले और बाकी को ढक कर  रखें, आटे को चिकना करके फ्लैट कर लें उसके बाद इसके ऊपर या तो आप रागी का आटा लगा लें या फिर गेहूं का, इसके बाद इसे बेले तो जैसे आप गेहूं की रोटियां बेलते हैं ऐसे ही रोटियां बेले और सभी रोटियां एक साथ बेलकर तैयार कर लें , इन्हें ढककर रखें उसके बाद सेंके ।

रोटियां आप लोहे के तवे या फिर नॉनस्टिक पैन में भी सेक सकते हैं , तवा या पैन अच्छा गरम होना चाहिए उसके बाद ही रोटी इस पे प्लेस करें ।दोनों तरफ दबा दबाकर ब्राउन स्पॉट्स पड़ने तक सेक लें रोटियों को आप किसी बड़े चम्मच या फिर कपड़े की मदद से प्रेस करे। इसके ऊपर घी या फिर बटर अप्लाई करें इससे रोटियां काफी लंबे टाइम तक बहुत ज्यादा सॉफ्ट रहती हैं।




Comments

Popular posts from this blog

बोम्बे - कराची हलवा

मसाला पनीर रेसिपी

मिश्रित फल जाम