किचन किंग मसाला
किचन किंग मसाला सब्जी और ग्रेवी का स्वाद बढ़ा देगा।😊
सामग्री
6 बड़ी इलायची
12 छोटी हरी इलायची
1 छोटा चम्मच जीरा
1 छोटा चम्मच सोंठ पाउडर
2 बड़ा चम्मच काली मिर्च
2 बड़ा चम्मच मेथी
2 छोटा चम्मच सौंफ
1/2 छोटा चम्मच जायफल
1 टुकड़ा दालचीनी
2 जावित्री
12 लौंग
2 चक्र फूल
2 बड़ा चम्मच जीरा
4 छोटा चम्मच धनिया
8-10 कश्मीरी मिर्च
2 बड़ा चम्मच उड़द दाल
2 बड़ा चम्मच चना दाल
2 बड़ा चम्मच राई (पीली)
2 तेजपत्ता
2 बड़ा चम्मच कसूरी मेथी
1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
1 छोटा चम्मच काला नमक
1 छोटा चम्मच नमक
1 छोटा चम्मच अमचूर पाउडर
विधि - नमक और हल्दी को छोड़कर सभी सूखे मसालों को पैन में 5-6 मिनट तक भून लें। धीमी आंच पर भून लें। मिक्सर में बारीक पीस लें। आखिर में हल्दी और नमक डालें। एयर टाइट जार में स्टोर करें। सभी प्रकार की ग्रेवी और सब्जियों को स्वादिष्ट बनाने के लिए किचन किंग मसाला का उपयोग करें।

Comments
Post a Comment