केसर मलाई लड्डू (मावा के साथ)

 केसर मलाई लड्डू (मावा के साथ) 


केसर मलाई के लड्डू भी कई तरह से बनाये जाते है. पारंपरिक तरीके में मलाई और पनीर मिलाकर बनाया जाता है. आप इसे मावा में पनीर मिलाकर भी बना सकते हैं, और यदि आपके पास मावा उपलब्ध नहीं तो इसे कन्डेस्ड मिल्क के साथ पनीर को मिलाकर भी बनाया जा सकता है.

पनीर - 400 ग्राम या 2 कप


मावा - 200 ग्राम या 1 कप


चीनी - 200 ग्राम या 1 कप


केसर - 1/4 छोटी चम्मच और एक पिंच पीला कलर


काजू - 2 टेबल स्पून


पिस्ता - 10-15 (बारीक कतर लीजिये)


छोटी इलाइची - 4-5 (छील लीजिये)


विधि -

कढाई में मावा डाल कर चमचे से चलाते हुये भूनिये.


मावा को 3-4 मिनिट तक भूनने के बाद पनीर को कद्दूकस करके डाल कर मिलाइये और चमचे से चलाते हुये लगातार भूनिये.


चीनी डालिये, चीनी के घुलने और अच्छी तरह गाड़ा होने तक भूनिये


केसर को एक टेबल स्पून दूध में डाल कर घोलिये और इस भुने हुये मिश्रण में मिला कर मिश्रण सूखने तक फिर से भूनिये या कलर दूध में घोल कर मिलाकर मिश्रण को भूनिये.


कटे हुये काजू के टुकड़े डाल कर मिलाइये. ठंडे होने पर थोड़ा थोड़ा मिश्रण उठाइये और गोल गोल लड्डू बनाकर थाली में लगाकर रखिये.


लड्डू के ऊपर कतरे हुये पिस्ते और इलाइची के दाने चिपकाइये. स्वदिष्ट केसर मलाई के लड्डु तैयार है




Comments

Popular posts from this blog

बोम्बे - कराची हलवा

मसाला पनीर रेसिपी

मिश्रित फल जाम