नमकपारे
नमकपारे -
बाजार से लाया हुआ तरह तरह कि नमकीन तो आप सभी खाते ही हैं, लेकिन घर में बनी नमकपारे या शांकेका
जायका कुछ अलग ही है. आज घर में नमकपारा बनाकर देखिए
आवश्यक सामग्री -
मैदा-2 कप
खाना खजाना
तेल- 1/4 कप (मैदा में मिलाने के लिए)
नमक- 1/2 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
अजवायन 1/2छोटी चम्मच
तेल-नमकपारे तलने के लिए
विधि - How to make Namak pare
मैदा गूंधिए
मैदा में नमक, अजवायन और तेल डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए, फिर थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर पूरी जैसा सख्त आटा गूंध लीजिए. इसके बाद, आटे को मसल मसलकर चिकना कर लीजिए. इतनी मात्रा का आटा लगाने में आधे कप से भी कम पानी का इस्तेमाल होता है. गुंधे आटै को 20 मिनिट के लिए ढककर रख दीजिए ताकि यह फूलकर सैट हो जाए.
मोटी बड़ी पूरी बेलिए
खाना खजाना
आटे को फिर से मसलकर चिकना कर लीजिए. दूसरी और कड़ाही में तेल डालकर गरम होने रख दीजिए. आटे को 2 भार्गो में बांट लीजिए, एक भाग को उठाकर गोल कर लीजिए. इसे चकला बेलन की मदद से 16 सेमी मोटा रखते हुए बढ़ा बेल लीजिए.
नमकपारे काटिए
बेली हुई बड़ी पूरी को 3/4 इंच के चौकोर में काटकर तैयार कर लीजिए, इसके लिए पहले इसे लंबाई में काटिए और फिर चौड़ाई में काट लीजिए,
नमकपारे तलिए
कढ़ाही में गुंथे मैदे की जरा सी गोली बनाकर डालकर देखिए, अगर यह धीरे-धीरे सिककर ऊपर आ जाए, तो तेल उपयुक्त गरम है. नमकपारे तलने के लिए बहुत ज्यादा गरम तेल की आवश्यकता नहीं है. इतने ही गरम तेल में चौकोर टुकड़े डाल दीजिए और धीमी आंच पर इन्हें अच्छे से ब्राउन होने तक तल लीजिए. बीच-बीच में नमकपारों को कलछी से घुमा दीजिए
इसी बीच बाकी नमकपारे बेलकर तैयार कर लीजिए, बेली हुई इस पूरी से 1/2 सेमी की लंबाई में सांखे काटकर तैयार कर लीजिए,
चौकोर नमकपारों के सिक जाने के बाद, इन्हें नैपकिन पेपर बिछाकर रखी हुई प्लेट में निकाल लीजिए और लंबी सांखे तलने के लिए कढ़ाही में डाल दीजिए, ज्यादा लंबी सांखों को बीच में से आधा काटकर तलने के लिए डाल दीजिए और चौकोर नमकपारों की तरह ही तल लीजिए. एक बार की सांखे तलने में करीब 8 से 9 मिनिट लग जाते हैं.
कुरकुरे नमकपारे और सांखे तैयार हैं. आप इन्हें ऐसे ही या इनके ऊपर थोड़ा सा चाट मसाला बुरककर मसालेदार बनाकर सर्व कीजिए, नमकपारों के पूरी तरह ठंडा होने के बाद एअर-टाइट कन्टेनर में भरकर रख दीजिए और जब भी मन करे तब कन्टेनर से नमकपारे निकालकर 2 महीने तक खाते रहिए.
खाना खजाना
सुझाव
आप अपनी पसंदानुसार साइज और आकार के नमकपारे काटकर तैयार कर सकते हैं.
नमकपारों को धीमी आंच पर ही तलें वरना ये खस्ता नहीं बन पाते. तेज आंच पर ये बाहर से तो ब्राउन हो जाते हैं लेकिन अंदर से नरम ही रहते हैं.

Comments
Post a Comment