कुरकुरे रोल्स
हर दिन तीनों समय क्या बनाऊं?
गृहणियों की सबसे बड़ी समस्या सबसे बड़ा सवाल!
सासू मां हैं तो उनसे पूछेंगी कि_मां जी क्या बनाऊं?
पहले के समय में तो ये सवाल पूछा ही नहीं जाता था क्योंकि तब सवाल दूसरे तरीके का होता था "मां जी आज क्या बनेगा? यानि मां जी ये फैसला लेती थी कि आज भोजन में क्या बनेगा?
अब भी सवाल वही है लेकिन निर्णय बदल गए हैं क्योंकि अब गृहणियां पूछती जरूर है लेकिन क्या बनेगा इसका निर्णय स्वयं लेती हैं!
आज एक मजेदार सा नाश्ता या बच्चों के टिफिन में देने लायक लंच बता रही हूं.....
सामाग्री:
एक कटोरी गेहूं का आटा
एक बड़ा चम्मच मैदा
एक आलू किसा हुआ
एक गाजर किसी हुई
एक बारीक कटा शिमला मिर्च
नमक स्वादानुसार
एक चम्मच धनिया पाउडर
एक चम्मच मोटी कुटी लाल मिर्च
एक चम्मच चाट मसाला
दो बड़े चम्मच तेल
विधि: आटे को गूंथ लिजिए। आलू, शिमला मिर्च, गाजर में एक छोटा चम्मच नमक मिलाकर पांच मिनट के लिए ढंक कर रख दीजिए।
पांच मिनट बाद उसमें बना पानी निचोड़ कर निकाल दीजिए और फिर इसमें नमक, धनिया पाउडर, मिर्च पाउडर, चाट मसाला डालिए और मिलाए।
अब आटे की पतली रोटी बेल कर उस पर ये मिश्रण फैलाएं और आराम से लपेट कर रोल बना लें।
इसी तरह से जब सभी रोल बन जाए तब इन रोल को भाप में पकाएं और फिर इन्हे टुकड़ों में काट लिजिए।
एक कटोरे में मैदे का गाढ़ा घोल तैयार करें और इन टुकड़ों को उस घोल में लपेट कर तल लिजिए।
आप इन्हे चाहे स्टार फ्राई करें या डीप फ्राई करें भाप में पके होते हैं तो कच्चे होने का कोई सवाल नही उठता है।
अब इन कुरकुरे रोल्स को टिफिन में डालकर दीजिए या चाय संग नाश्ते के रूप में खाइए।
जावित्री


Comments
Post a Comment