भरवां हरी मिर्ची" का अचार
स्वाद जो रहे याद👌👌
राजस्थान का प्रसिद्ध
"भरवां हरी मिर्ची" का अचार तैयार करने की विधि
राजस्थान का प्रसिद्ध "अथाने की भरवां हरी मिर्ची" का अचार बनाने की विधि....
सामाग्री
हरी मिर्च 250 ग्राम
राई 1/2 कप
सौंफ 1/4 कप
मेथी 1/4 cup
नमक 2 टेबल स्पून/स्वादानुसार
हल्दी 1 टेबल स्पून
लाल मिर्च स्वादानुसार (ऐच्छिक)
सरसों का तेल 2 टेबल स्पून
विधि
हरी मिर्च साफ़ धोकर पोंछकर सूखा लें I
मसाला भरने के लिए बिना डंडी हटाये एक चीरा लगा लें I
सरसों का तेल अच्छी तरह गर्म करके गैस बंद कर दें I
मेथी को हल्की खुशबु आने तक भुन लें I
मेथी, राई और सौंफ को मिक्सी में पीस लें I
इसे एक बाउल में निकालकर हल्का गर्म तेल डालकर मिलाएँ I
नमक, हल्दी और लाल मिर्च पाउडर मिला लें I
अब इस मिश्रण को मिर्च मे भर लें I
कांच या चीनी के बर्तन /मर्तबान में ऊपर से कपड़े से ढक कर 1–2 दिन धूप लगा लें I
एयर टाइट जार में स्टोर करें I
कुछ लोग इसमे खटाई के लिए नींबु/आमचूर पाउडर का भी इस्तेमाल करते हैं I लेकिन इसके बिना भी यह राई के अधिक इस्तेमाल की वजह से खट्टा हो जाता है I दूसरे अचारों की तुलना मे इसमें नमक थोड़ा ज्यादा डाला जाता है जो इसे प्रीज़र्व करने में मदद करता है I

Comments
Post a Comment