शाही पनीर

 शाही पनीर 🥘

काजू, क्रीम टमाटर की क्रीमी ग्रेवी वाला शाही पनीर 

बेहद उम्दा स्वाद 😋

सामग्री-  

250 g पनीर

3 टमाटर 

2 -3 हरी मिर्च

1 छोटा टुकड़ा अदरक

2 बड़े चम्मच तेल 

1/4 चम्मच जीरा

 1/4 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर  

1 छोटा चम्मच धनियां पाउडर

1 छोटा चम्मच लाल मिर्च

कटा हुआ हरा धनिया  

8-10 काजू

2 बड़े चम्मच क्रीम

1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला  

नमक स्वादानुसार

विधि - 

पनीर को मनचाहे आकार में काट ले।

काजू को आधा घंटे पानी में भिगोकर पेस्ट बना लेI टमाटर, अदरक और हरी मिर्च को पीस कर पेस्ट बना ले। 

कढ़ाई में तेल गरम करे और  जीरा डालेI जीरा तड़कने पर   हल्दी पाउडर और धनियां पाउडर डाल दे, मसाले में टमाटर का पेस्ट डाल कर भूने। टमाटर भुनने के बाद, काजू का पेस्ट डाल दे। मसाले में तेल ऊपर आने तक भुनेI मसाले में आवश्यकतानुसार पानी मिलायेI  नमक और लाल मिर्च भी मिला दे।

कुछ देर बाद पनीर मिला दे और ढककर 4-5 मिनिट पकाये I 

हरा धनियां ,क्रीम और गरम मसाला मिला दे। 


शाही पनीर तैयारI






क्या खड़े होकर पानी पीना हानिकारक है

https://khadya-peya.blogspot.com/2024/10/KP0050.html

Comments

Popular posts from this blog

बोम्बे - कराची हलवा

मसाला पनीर रेसिपी

मिश्रित फल जाम