गर्म पानी में नींबू का टुकड़ा

 अच्छे होटलों में खाना खाने के बाद मेहमानों को फिंगर बाउल उपलब्ध कराए जाते हैं... ये पानी के छोटे कटोरे होते हैं जिनमें गर्म पानी में नींबू का टुकड़ा रहता है....भोजन के बाद उँगलियाँ डुबोई जाती हैं, जिसके बाद उन्हें अपने नैपकिन से सुखाया जाता है  


बहुत पुरानी बात है..दोस्तों के साथ दिल्ली के एक बड़े होटल में जाना हुआ..शायद कोई पार्टी थी और मैं पहली बार इतने बड़े होटल में गया था..तमाम खाना पीना होने के बाद वेटर निम्बू और गुनगुने पानी के कटोरे टेबल पर रख गया... 


मैं confuse हो गया था कि ये क्या है?? और इसका क्या करना है??..  फिर सोचा इनके रेस्टोरेंट का कोई नियम होगा कि कस्टमर को खाना खाने के बाद सादा पानी नहीं बल्कि निम्बू पानी पिलाएंगे.. पर इतनी गर्मी में ये पानी गुनगुना क्यों है?"😂😂😂


मन में आ रहे इन सवालों से गुज़रने के बाद जैसे ही मैंने उस निम्बू पानी के कटोरे को पीने का प्रयास करना चाहा वैसे ही मेरे दोस्त ने मुझे टोक दिया कि भाई ये जुगाड़ हाथ धुलने के लिए होता है..😂🤣🤣🤣


वेटर भी वहीं खड़े हो कर अजीब तरीके से मुस्कुरा रहा था...मुझे बेइज्जती महसूस नहीं हुई, बल्कि मैंने दोस्त से पूछा कि "निम्बू पानी से कौन हाथ धोता है?"🤔🤔🤔


भाई - "पता नहीं, अमीरों का कोई चोचला होगा.. कहते हैं कि निम्बू से हाथ धुलने से हाथ में लगा तेल साफ़ हो जाता है.."


उस दिन मुझे समझ आ गया कि दुनिया बहुत बड़ी है और बहुत कुछ सीखना बाकी है..अभी भी बहुत बार लगता है कि अभी तो आगाज है और अभी बहुत कुछ सीखना बाकी है..





सेब का जैम

https://khadya-peya.blogspot.com/2024/10/KP0053.html

Comments

Popular posts from this blog

तंदूरी राेटी

मसाला पनीर रेसिपी

साबूदाना की रसीली खिचड़ी व क्रिस्पी परांठा