आंवले के गटागट Digestive Candy

 आंवले के गटागट Digestive Candy (Awle ke gatagat recipe)


सामग्री:-


400 ग्राम आंवला


1/2 कप पानी (आंवला उबालने के लिये)


400 ग्राम गुड़


3-4 बड़े चम्मच पानी (पेस्ट बनाने के लिए)


2 छोटे चम्मच भुना जीरा पाउडर


1 छोटा चम्मच अजवाइन पाउडर


1/2 छोटा चम्मच हींग


1 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर


1/2 छोटा चम्मच सेंधा नमक


1/2 छोटा चम्मच काला नमक


2 बड़े चम्मच अमचूर पाउडर


आवश्यकता अनुसार चीनी पाउडर कोटिंग के लिए


विधि -


आँवले के गटागट बनाने के लिए सबसे पहले आँवला को धोकर प्रेशर कुकर में 1/2 कप पानी डालकर दो सिटी लगा कर गैस बंद कर देंगे और कूकर को ठंडा होने पर आंवला को छलनी में निकाल लेंगे।


अब आँवले को काट कर गुठली निकाल अलग कर लेंगे और थोड़ा पानी डाल कर पेस्ट बनालेंगे अब इस पेस्ट को कढाई में डाल कर दो से तीन मिनट पका लेंगे लगातार चम्मच चलाते रहेंगे जब यह गाढा होने लगे तो गुड़ डाल देंगे दोनो को अच्छी तरह मिला कर इसे भी गाढ़ा होने तक पका लेंगे।


अब इसमें भुना जीरा पाउडर, हींग, अजवाइन पाउडर, काली मिर्च पाउडर, काला नमक, सेंधा नमक डाल कर अच्छी तरह मिला लें अब अमचूर पाउडर भी डाल देंगे और थोड़ा ड्राई होने तक पका लेंगे


अब इसे ठंडा होने देंगे ठंडा होने पर चीनी पाउडर मिला कर छोटे छोटे गोले बना लेंगे और चीनी पाउडर में कोट कर लेंगे इन्हें कमरे के तापमान पर आधे घंटे के लिए रख देंगे


तैयार है चटपटी ऑवला के गटागट इसे एयरटाइट कंटेनर में स्टोर कर एक साल तक रख कर खा सकते हैं






चटपटा आलू पालक

https://khadya-peya.blogspot.com/2024/10/KP0058.html

Comments

Popular posts from this blog

तंदूरी राेटी

मसाला पनीर रेसिपी

साबूदाना की रसीली खिचड़ी व क्रिस्पी परांठा