बादाम हलवा
बादाम हलवा रेसिपी
सामग्री :
बादाम 1 कप
दूध- 1 कप
घी - 1/2 कप
चीनी - 3/4 कप
केसर के धागे - 6/8
इलायची पाउडर - 1/4 चम्मच
सजावट के लिए - पिस्ता
विधि :
बादाम को रात भर पानी में भिगो दें। फिर उनका छिलका उतारकर उन्हें पीस लें। आप चाहें तो बादाम का मोटा या बारीक पेस्ट बना सकते हैं। एक पैन में दूध गर्म करें और उसमें केसर के धागे डाल दें। इसे हल्का सा उबाल आने दें ताकि केसर का रंग और खुशबू दूध में आ जाए। एक कड़ाही में घी गर्म करें और उसमें बादाम का पेस्ट डालें। मध्यम आंच पर इसे भूनें जब तक कि इसका रंग हल्का भूरा न हो जाए और खुशबू आने लगे। इसमें दूध और चीनी डालें और लगातार चलाते रहें ताकि कोई गुठली न बने। इसे तब तक पकाएं जब तक कि मिश्रण गाढ़ा न हो जाए और घी छोड़ने लगे। आखिर में इसमें इलायची पाउडर डालें और अच्छे से मिलाएं बादाम के हलवे को गर्मागर्म परोसें। आप इसे सजाने के लिए ऊपर से कुछ केसर के धागे और कटे हुए बादाम भी डाल सकते हैं बादाम का हलवा तैयार है।
इमली के पत्तों की चटनी

Comments
Post a Comment