बोम्बे - कराची हलवा
बोम्बे - कराची हलवा कराची हलवा या बॉम्बे हलवा का बाकी सभी हलवा से अलग एकदम खास सिन्धी हलवा है. हलवा दबाने में रबर जैसा लगता है इसलिये इसे रबर हलवा भी कहते है. दिखने में चमकीला, देशी घी और सूखे मेवे से भरपूर बोम्बे कराची हलवा का स्वाद आपको अवश्य पसंद आयेगा. कराची हलवा को बस धैर्य के साथ बनायें तो इसे बनाना बिलकुल आसान है. आवश्यक सामग्री - Ingredients for Bombay karachi Halwa कार्न फ्लोर-1 कप (100 ग्राम) चीनी-2 कप (450 ग्राम) घी-1/2 घी (125 ग्राम) काजू- आधा कप (छोटे छोटे कटे हुये) पिस्ते - 1 टेबल स्पून (बारीक पतले कटे हुये) टाटरी (टार्टरिक एसिड)- 1/4 छोटी चम्मच पाउडर मटर के को दाने के बराबर) छोटी इलाइची 4-5 (छील कर पाउडर कर लीजिये) विधि - How to make Bombay karachi Halwa हलवा बनाने में 2 कप पानी यानी कि 400 ग्राम पानी प्रयोग करना है. सबसे पहले कार्न फ्लोर को थोड़ा पानी डालकर गुठलिया खतम होने तक घोल लीजिये, घोल में पानी की कुल मात्रा 11/4 कप डाल कर मिला दीजिये, चीनी को पैन में डालिये और 3/4 कप पानी, चीनी में डाल दीजिये, चीनी अच्छी तरह घुलने तक चाशनी पका लीजिये, चाशन...

Comments
Post a Comment