वाला नमक और साबुत लाल मिर्च
आपने तो इस स्वाद का आनंद जरूर लिया होगा...
बरसातों में लकड़ी आदि भीगने या किसी कारण सब्जी दाल नहीं बन पाती थी
घर मे कंकड़ी वाला नमक और साबुत लाल मिर्च (पटना या गुंटूर) बनी ही रहती थी।
तब हमारा लक्जरी आयटम हुआ करता था
सुबह की रोटी या बासी परांठे का कौर और लाल मिर्च नमक की कंकड़ी दांतों से तोड़ कर खाना ,
कसम से भले ही कानों से धुआं निकल आता था लेकिन वो स्वाद आता था कि उसका वर्णन करना मुश्किल है
अचार की भी जरूरत नहीं पड़ती थी।
फिर डॉक्टर्स ने आयोडीन रहित नमक की मना कर दी
कंकड़ी वाला नमक गायब हो गया
हालांकि पिसे नमक मिर्च हींग घी से भी वासी परांठे खाने का स्वाद अद्वितीय होता है
लेकिन साबुत नमक मिर्च का स्वाद दैवीय होता था
आपने तो इस स्वाद का आनंद जरूर लिया होगा
पनीर मक्खनवाला


Comments
Post a Comment