काले अंगूर का हलवा

 काले अंगूर का हलवा :

सामग्री -

काले अंगूर - 500 ग्राम,

राजगीरा - 1 किलोग्राम,

साबुत चीनी - 1 कप 

बूरा चीनी - 1 कप,

इलायची पाउडर - 1 चम्मच,

घी- 1 बड़ा चम्मच,

खजूर - 10-15,

किशमिश - 10-15,

काजू - 5 ग्राम,

बादाम - 5 ग्राम,

पानी - आवश्यकतानुसार,

सजावट के लिए - नारियल बूरा( इच्छानुसार)।

विधि-

सबसे पहले काले अंगूरों को गर्म पानी से धो लेंगे, अब अंगूरों को चाकू की सहायता से बारीक़- बारीक़ टुकड़ों में काट लेंगे। एक मोटे पैंदे वाले बर्तन में कटे हुए अंगूर और एक कप चीनी डाल कर गैस पर मध्यम आंच पर गर्म करने के लिए रख देंगे।

जब चीनी रस छोड़ने लग जाये तो 1/2 कप पानी मिला देंगे और तब तक पकाते रहेंगे जब तक अंगूर और चीनी मोटी चाश्नी जैसे ना हो जाएं। जब अंगूर की चाशनी तैयार हो जाये तो; एक दूसरे बर्तन में काजू, किशमिश, बादाम को घी में सुनहरे भूरे होने तक भून लेंगे।अगर राजगीरा मोटे दानों वाला है तो राजगीरा बारीक़ पीस कर छान लेंगे तथा खजूर को भी बीज निकाल कर पीस लेंगे।

अंगूर का हलवा बनाने के लिए सारी आवश्यक सामग्री तैयार हो गयी है। अब घी में राजगीरे को सुनहरा लाल होने तक सेक लेंगे तथा गरम अंगूर की चाशनी को इसमें मिलाते रहेंगे तथा 1 मिनट तक सेकेंगे और अब इसमें गरम किया हुआ पानी आवश्यकतानुसार मिलायेंगे।

अब मिश्रण में पिसी हुई खजूर तथा भुने हुए सूखे मेवे तथा इलायची पाउडर मिलायेंगे। अब जब सारा मिश्रण एक हो जाये और बर्तन से अलग होने लगे तो गैस बंद कर दें। हलवा बनकर तैयार है।





पनी रोटी बदलें

https://khadya-peya.blogspot.com/2024/10/KP0090.html

Comments

Popular posts from this blog

तंदूरी राेटी

मसाला पनीर रेसिपी

साबूदाना की रसीली खिचड़ी व क्रिस्पी परांठा