इडली, सांबर , नारियल चटनी

 ऐसा स्वाद आप हमेशा याद रखेंगे 💐💐💐


इडली, सांबर , नारियल चटनी 🍱

इडली 💁‍♀️

सामग्री - 

2 कप चावल 

1 कप उड़द दाल 

नमक 

रेसिपी - 2 कप चावल और 1 कप उड़द दाल को 10 घंटे भीगो के पीस ले .नमक मिला दे और 10 घंटे के लिए गरम जगह पर रख दे. बनाते समय अच्छे से मिक्स कर के इडली 20-25 मिनट स्टीन कर ले ।

नारियल चटनी 💁‍♀️

सामग्री - 

1 नारियल 

1/2 कप मूंगफली  

नमक 

रेसिपी - ताजा नारियल ,मूंगफली ,नमक को 1/2 कप पानी के साथ में मिक्सी में पीस ले.गरम तेल में कढ़ी पत्ता , साबुत सूखी लाल मिर्च और राई का तड़का लगाएI

सांबर 💁‍♀️

सामग्री - 

1 कप अरहर दाल 

1 कप मिक्स वेज ( लौकी, ग्वारफली, कद्दू, प्याज़, हरी मिर्ची ,सहजन की फली, टमाटर आदि) 

1 चम्मच इमली पेस्ट 

नमक 

1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर 

2 चम्मच सांबर मसाला 

हींग 

1/2 चम्मच राई 

1/2 मेथी दाना 

कढ़ी पत्ता 

साबुत लाल मिर्ची 

2 चम्मच तेल 

रेसिपी -- 1 कप अरहर दाल को 1 घंटा भीगो दे. दाल ,नमक, लौकी ,ग्वार फली, प्याज, हरी मिर्च,सहजन फली, कद्दू को एक साथ उबाल ले. इसमें 2 चम्मच इमली पेस्ट, लाल मिर्च और सांबर मसाला मिलाये और तेल गरम कर के साबुत लाल मिर्च, हींग ,कढ़ी पत्ता ,दाना मेथी ,राई का तड़का लगाएं.इडली सांबर नारियल चटनी तैयारI

टमाटर की चटनी 💁‍♀️

सभी प्रकार के दक्षिण भारतीय भोजन जैसे डोसा, इडली, वड़ा, उत्तपम, अप्पम की जान और स्वाद में मज़ेदार 

सामग्री - 

2 टमाटर 

1 प्याज 

1/2 चम्मच अदरक 

नमक 

1/4 चम्मच हल्दी पाउडर 

1/4 चम्मच लाल मिर्च पाउडर 

1 टुकड़ा इमली 

1 चम्मच उड़द दाल 

1 चम्मच चना दाल 

2 चम्मच नारियल कटा हुआ 

1/2 चम्मच राई 

2 चम्मच तेल 

कढ़ी पत्ता

रेसिपी - पैन में 1 चम्मच तेल गरम करे और उड़द दाल, चना दाल कुछ देर भुने.. अदरक भी मिला दे...प्याज मिक्स करें और 5 मिनट भुने.. सभी मसाले डालें और मिक्स करें, अब टमाटर और इमली मिलाए और मिक्स कर के कवर कर के 10 मिनट पकाने दे..गैस बंद कर दे. थोड़ा ठंडा होने के बाद नारियल मिलाए ...और ठंडा होने पर मिक्सर में पीस कर पेस्ट बना ले...तड़के के लिए पैन में 1 चम्मच तेल गरम करें और राई, कढ़ी पत्ता डाले..तड़का चटनी के ऊपर डाल  दे...चटनी तैयार...इडली, वड़ा, अप्पम आदि के साथ सर्व करे.




गोंद के लड्डू

https://khadya-peya.blogspot.com/2024/10/KP0094.html


Comments

Popular posts from this blog

तंदूरी राेटी

मसाला पनीर रेसिपी

साबूदाना की रसीली खिचड़ी व क्रिस्पी परांठा