पनीर छोले

  पनीर छोले रेसिपी😊🙏😋

सामग्री

1 + 1/4 कप छोले

 200 ग्राम पनीर

1 बड़ा प्याज़

1 इंच अदरक,4 लहसुन की कली 1हरी मिर्च कूटी हुई

2 टमाटर का पेस्ट

1 चम्मच जीरा

1 चुटकी हींग

1 बड़ी इलायची

1 चम्मच छोले मसाला

1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला

1/3 चम्मच हल्दी पाउडर

1/3 चम्मच देगी लाल मिर्च

आवश्यकतानुसार,बारीक कटी हरी धनिया

स्वादानुसार नमक

आवश्यकतानुसार कुकिंग ऑयल

कुकिंग निर्देश

1

छोले को 7 से 8 घंटे पानी में भिगोकर रखेंगे| फिर उसका पानी बदलकर छोले और पानी को कुकर में डालें|

2

अब उसमें नमक और बड़ी इलायची डालकर 4-5 विशल लगाकर उबाल लेंगे.आप चाहे तो चाय पत्ती की पोटली डालकर भी उबाल सकते हैं | इससे छोले मे डार्क रंग आता है | अब छोले की बाकी तैयारी भी कर ले.प्याज़,लहसुन, अदरक और हरी मिर्च का  तैयार कर ले. टमाटर का भी पेस्ट तैयार कर लें.पनीर के पीस काट कर उसे हल्का हल्का फ्राई कर ले| 

3

अब पैन में तेल गर्म करे उसमें हींग और जीरा डाले.

फिर उसमें प्याज, अदरक,लहसुन और हरी मिर्च का पेस्ट डालें और अच्छी तरह गोल्डन होने तक भूने.फिर उसने टमाटर का पेस्ट डालकर अच्छी तरह भूनेगे. साथ ही उसमें हल्दी पाउडर,नमक, लाल मिर्च पाउडर छोले मसाला डालकर उसे 5  मिनट तक पकाएंगे फिर उसमें छोले डाल दे और  जरूरत के अनुसार पानी डालेंगे फिर उसे ढक कर पकाएं | 

4

5 मिनट बाद गरम मसाला डालें और अब छोले में फ्राई किए हुए पनीर डालकर मिक्स कर लेंगे| , 2 मिनट  और पका लेंगे | 

अब छोले मे पनीर मसाला पर हरी धनिया स्प्रिंकल कर लेंगे| लीजिए हमारे गरमा- गरम छोले पनीर मसाला तैयार है ।






लहसुन की चटनी

https://khadya-peya.blogspot.com/2024/10/KP0099.html

Comments

Popular posts from this blog

तंदूरी राेटी

मसाला पनीर रेसिपी

साबूदाना की रसीली खिचड़ी व क्रिस्पी परांठा