घर पर पापड

 घर पर पापड कैसे बना सकते है ?

आवश्यक सामग्री -

#homemade 

उड़द दाल आटा- 1.5 कप (200 ग्राम)

मूंग दाल आटा - ½ कप से थोडा़ कम (50 ग्राम)

तेल - 3 टेबल स्पून

पापड़ खार - 2 टेबल स्पून (12 ग्राम)

काली मिर्च - 1 टेबल स्पून

नमक - ⅓ छोटी चम्मच या स्वादानुसार

हींग - ½ पिंच

तेल - पापड़ तलने के लिए

विधि -

@topfans 

काली मिर्च को दरदरा कूटकर आधा कप पानी में डालकर 15 से 20 मिनिट के लिए भिगो दीजिए. इस पानी में पापड़ खार डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिएl

किसी बड़े प्याले में उड़द दाल का आटा लीजिए. इसमें मूंगदाल का आटा, नमक, हींग, 2 टेबल स्पून तेल डालकर अच्छे से मिला लीजिए. इसके बाद, काली मिर्च के पानी को आटे में थोड़ा-थोड़ा डालते हुए पूरी के आटे जैसा सख्त आटा गूंथकर तैयार कर लीजिए. गुंथे आटे को ढककर आधे घंटे के लिए रख दीजिए, आटा सैट होकर तैयार हो जाएगा.

Health Advice (स्वास्थ्य सलाह) घरेलू नुस्खे 

आटे के सैट हो जाने पर हाथ पर थोड़ा सा तेल लगाइए और आटे को मसल-मसल कर नरम आटा तैयार कर लीजिए. आटे को मसल मसल कर नरम करने में लगभग आधे घंटे तक का समय लग जाता है. आप आटे को मसलने के लिए बेलन की सहायता भी ले सकते हैं. बेलन से अच्छे से दबा-दबा कर इसे नरम कर लीजिए.


आटे के नरम हो जाने पर आटे के दो भाग करते हुए दो लोई तैयार कर लीजिए. फिर एक लोई लीजिए और इसे 1 या सवा इंच की मोटाई में लम्बा बनाकर तैयार कर लीजिए. इसके बाद, इसे आधा इंच की मोटाई में चाकू की सहायता से काट कर लोईयां तैयार कर लीजिए.


लोइयों को बड़े प्याले में डालकर ढककर रख दीजिए ताकि ये सूखें नहीं. दूसरे भाग को भी लम्बाई में करके लोई काट कर तैयार कर लीजिए.


जिस पर लोई बेलनी है उस बोर्ड को तेल लगाकर चिकना कर लीजिए. फिर एक लोई उठाकर बोर्ड पर रखिए और लोई पर भी थोड़ा सा तेल लगा कर लोई को बेल लीजिए (तेल लगा लेने से लोई बेलते समय चिपकेगी नहीं). लोई को बोर्ड पर रखकर इसे हथेली की सहायता से थोडा़ दबा दीजिए. इसे बेलन की सहायता से एकदम पतला बेलकर तैयार कर लीजिए. ध्यान रखे कि इसे किनारे से ही बेलें ताकि यह किनारे से मोटा न रहे. पापड़ बेलने के बाद इसे सावधानी से उठाकर कपड़े पर रख दीजिए.


सारे पापड़ इसी तरह बेलकर तैयार कर लीजिए और इतने आटे में लगभग 15 पापड़ बनकर तैयार हो जाते हैं.


पापड़ों को छाया में ही पंखे की हवा के नीचे सूखने के लिए रख दीजिए और हर 1 घंटे में पापड़ों को पलट भी दीजिए ताकि पापड़ दोनों ओर से अच्छी तरह से सूखकर तैयार हो जाएं. 2 से 3 घंटे बाद पापड़ को एक के ऊपर एक लगाकर रख दीजिए. उसके बाद अगले दिन धूप में पापड़ों को सुखाने के लिए इसी तरह बिछाकर पलट-पलट कर 10 से 15 मिनिट की धूप लगाकर सुखा दीजिए. पापड़ को किसी डिब्बे में रख दीजिए और जब भी आपका मन हो पापड़ को निकालकर भूनकर खाने के लिए तैयार कर लीजिए।





कुम्भी

https://khadya-peya.blogspot.com/2024/10/KP0101.html

Comments

Popular posts from this blog

तंदूरी राेटी

मसाला पनीर रेसिपी

साबूदाना की रसीली खिचड़ी व क्रिस्पी परांठा