गुड़ और मूंगफली की गजक

 सर्दी में पसंदीदा गुड़ और मूंगफली की गजक को घर पर इस तरह बनाएं...

वैसे तो सर्दी में मूंगफली की डिमांड बहुत बढ़ जाती है, लेकिन मूंगफली की गजक देखते ही मुंह से पानी आ जाता है. यह खाने में बेहद स्वादिष्ट होता है और और कुरकुरे होने के कारण इसे हर कोई पसंद करता है. आमतौर पर इसे हम बाजार से ही खरीदते हैं, लेकिन इसे घर में भी आसानी से बनाया जा सकता है. यहां हम आपको गुड़ और मूंगफली की गजक की रेसिपी बनाने की विधि के बारे में बता रहे हैं.

गुड़ और मूंगफली की गजक बनाने के लिए सामग्री

मूंगफली 2 कप

तिल आधा कप

गुड़ डेढ़ कप

घी 3 टेबलस्पून

नमक ¼ टीस्पून

इलाइची पाउडर ½ टीस्पून

बटर पेपर

  


बनाने की विधि

सबसे पहले एक कड़ाही में मूंगफली को 10 से 12 मिनट तक रोस्ट कर लें. इसके बाद मूंगफली को ठंडा होने के लिए छोड़ दें. जब तक मूंगफली ठंडी हो रही है, तब तक तिल को भी रोस्ट कर लें. तिल को चार-पांच मिनट तक ही रोस्ट करें. इसे निकालने के बाद मूंगफली को टुकड़ों में तोड़ लें. इसके बाद कड़ाही को मीडियम आंच पर ले जाएं और एक चम्मच पानी और गुड़ डालकर चलाएं. इसे चार-पांच मिनट तक चलाते रहें. इसके बाद गुड़ में घी डाल दें. इसके बाद चाशनी में इलाइची पाउडर और नमक डालकर मिक्स कर लें. अब यह जानना जरूरी है कि चाशनी सही से तैयार हुई या नहीं. इसके लिए एक कटोरी में पानी लें और इसमें एक-दो बूंद चाशनी डालें. अगर गुड़ जम जाए तो समझिए चाशनी तैयार है. अगर नहीं, तो कुछ देर और चलाएं. चाशनी तैयार होने के बाद इसमें मूंगफली और तिल को मिक्स कर दें. अब एक गहरे बर्तन में थोड़ा सा घी डालकर चिकना कर दें और उसमें मिक्स सामग्री डाल दें. उपर से बटर पेपर रख दें और बेलन से इसे प्लेन कर दें. चाकू से मनचाहे कट लगाकर मूंगफली गजक को काट लें. ठंडा होने पर गजक को एयरटाइट जार में रख दें. इस कई दिनों तक खा सकते हैं.




मिश्रित फल जाम

https://khadya-peya.blogspot.com/2024/10/KP0103.html

Comments

Popular posts from this blog

तंदूरी राेटी

मसाला पनीर रेसिपी

साबूदाना की रसीली खिचड़ी व क्रिस्पी परांठा