पत्ता गोभी के पत्ते की चटनी

 पत्ता गोभी के पत्ते की चटनी:

सामग्री :

थोड़े से गोभी के पत्ते

4 टमाटर

इमली

2 बड़े चमच्च सफ़ेद उड़द की दाल

3 सुखी लाल मिर्च

नमक  स्वादानुसार

चुटकी भर हींग 

3 कली लहसुन

चुटकी भर हल्दी पाउडर

1 बड़ा चमच्च तेल

1 छोटा चमच्च राई

1 छोटा चमच्च जीरा

1 चम्मच कढ़ी पत्ता

विधि :

गोभी के पत्तो की चटनी को बनाने के लिए सबसे पहले गोभी के अंदर की  नर्म पत्तिया निकाले और अच्छी तरह से धो ले. सूखा ले और अच्छी तरह से काट ले। 

एक कढ़ाई में तेल गरम कर ले। इसमें उड़द दाल, सुखी लाल मिर्च डाले और दाल के सुनहरा होने तक पकाए। अलग से रख दे। 

उसी कढ़ाई में थोड़ा और तेल डाले। इसमें गोभी के पत्ते, नमक डाले और पत्तो के नरम होने तक पकाए। 

अब इसमें टमाटर, लहसुन डाले और अच्छी तरह से मिला ले. टमाटर के नरम होने तक पकाए। पकने के बाद इस मिश्रण को ठंडा होने दे. इसे एक मिक्सर ग्राइंडर में दाल के मिश्रण के साथ डाले और पीस ले। 

थोड़ा पानी और नमक डाले और एक बार फिर से पीस ले। 

 एक तड़का पैन में  तेल गर्म  करके राई डाले। उसके  बाद इसमें जीरा, हींग और कढ़ी पत्ता डाले।   इसे चटनी में डाले और मिला ले।  गोभी के पत्तो की चटनी को रोटी  और चावल के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।




https://tsinapali.blogspot.com/2024/11/C004.html



अमरूद की चटनी

https://khadya-peya.blogspot.com/2024/10/KP0002.html

Comments

Popular posts from this blog

मसाला पनीर रेसिपी

तंदूरी राेटी

बोम्बे - कराची हलवा