पाव भाजी

 पाव भाजी :

   सामग्री:

  आलू - 2 बड़े  (उबले और मैश किए हुए)

  फूलगोभी - 1 कप  (कटी हुई)

  मटर - 1/2 कप 

  शिमला मिर्च - 1  (बारीक कटी हुई)

  बीन्स - 1/2 कप  (बारीक कटी हुई)

  टमाटर - 2  (बारीक कटे हुए)

  प्याज - 2  (बारीक कटे हुए)

  हरी मिर्च - 2/3  (बारीक कटी हुई)

  अदरक-लहसुन का पेस्ट - 1 छोटा चम्मच 

मसाले

 पाव भाजी - 2 बड़े चम्मच  मसाला

  हल्दी पाउडर - 1 छोटा चम्मच 

  लाल मिर्च पाउडर - 1 छोटा चम्मच 

  धनिया पाउडर - 1 छोटा चम्मच 

  नमक - स्वादानुसार

  मक्खन - 2 बड़े चम्मच  (भाजी और पाव के लिए)

  नींबू का रस - 1 

   हरा धनिया - 2 बड़े चम्मच  (गार्निश के लिए)

अन्य सामग्री

 ब्रेड - पाव  (6-8 पाव)

 मक्खन - पाव सेकने के लिए


 विधि

 सब्जियों को उबालें - सबसे पहले एक प्रेशर कुकर में आलू, फूलगोभी, मटर, शिमला मिर्च और बीन्स को डालें उसमें थोड़ा सा नमक और पानी डालकर 2-3 सीटी लगाएं। सब्जियों को अच्छे से पकने दें कुकर का प्रेशर खत्म होने पर सब्जियों को निकालकर अच्छे से मैश कर लें और एक तरफ रख दें।

 भाजी की तैयारी - एक बड़े कढ़ाई या बर्तन में मक्खन गरम करें उसमें कटी हुई प्याज डालें और हल्की सुनहरी होने तक भूनें  फिर अदरक-लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च डालकर कुछ मिनट पकाएं अब इसमें कटे हुए टमाटर डालें और टमाटर को नरम होने तक पकाएं।

  जब टमाटर अच्छे से पक जाएं, तब उसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, और पाव भाजी मसाला डालें मसालों को अच्छे से मिलाकर 2-3 मिनट तक भूनें ताकि उनका कच्चापन खत्म हो जाए।

 अब उबली और मैश की हुई सब्जियां इस मसाले में डालें और अच्छे से मिलाएं 1/2 कप पानी डालें और इसे धीमी आंच पर 10-15 मिनट तक पकने दे बीच-बीच में चलाते रहें ताकि भाजी बर्तन में चिपके नहीं।

  भाजी पकने के बाद उसमें नींबू का रस और हरा धनिया डालकर अच्छे से मिलाएं अगर भाजी बहुत गाढ़ी हो तो थोड़ा और पानी डाल सकते हैं, और अगर पतली हो तो थोड़ी देर और पकाएं।

 पाव सेकें - पाव को बीच से काटें और तवे पर थोड़ा मक्खन लगाकर सेक लें। पाव को दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेकें।

 परोसें - गरमा-गरम पाव भाजी को मक्खन के साथ परोसें  ऊपर से थोड़ा हरा धनिया और मक्खन डालकर सजाएं और नींबू के टुकड़े साथ में दें।

  भाजी का स्वाद बढ़ाने के लिए आप थोड़ा सा कसा हुआ चीज़ भी डाल सकते हैं पाव को तवे पर सेकने से पहले उस पर थोड़ा सा पाव भाजी मसाला छिड़क सकते हैं।

  पाव भाजी - तैयार है, आप  इसे गरमा-गरम पाव के साथ मज़े से खाएं!








पनीर कटलेट

https://khadya-peya.blogspot.com/2024/10/KP0007.html

Comments

Popular posts from this blog

तंदूरी राेटी

मसाला पनीर रेसिपी

साबूदाना की रसीली खिचड़ी व क्रिस्पी परांठा