पनीर कटलेट

 पनीर कटलेट :

सामग्री:

100 ग्राम पनीर 

3-4 मध्यम साइज के उबले हुए आलू

1 गाजर

1 शिमला मिर्च

2 मध्यम प्याज

1/2 कटोरी बारीक कटा धनिया

1 चम्मच ज़ीरा

1/4 चम्मच चिली फ्लेक्स

1/4 चम्मच ओरिगैनो

2 चम्मच कॉर्न फ्लोर

1 चुटकी चाट मसाला

1/4 चम्मच काली मिर्च पाउडर

स्वादानुसार नमक

2 चम्मच मैदा

2 कटोरी ब्रेड क्रमस

विधि:

सबसे पहले सभी सब्जी को बारीक काट लो।

अब पनीर और  उबले हुए आलू को कदूकस करलो। 1 चम्मच जीरा को चकले पे रख के थोड़ा सा बेल लो।


अब पनीर, आलू, सब सब्जी, जीरा, चिली फ्लेक्स, ओरिगैनो, नमक, चाट मसाला, कॉर्न फ्लोर, काली मिर्च पाउडर, बारीक कटा धनिया सब डाल के अच्छे से मिक्स करलो।

अब एक कटोरी मे 1 चम्मच मैदा ओर 1/2 गिलास पानी डाल के पेस्ट बनालो।

अब पनीर के मिश्रण से हमे कटलेट बनानी हे। आप चाहे जैसा आकार दे सकते हे कटलेट को।मेने यह गोलाकार कटलेट बनाई हे। अब उसको मैदे वाले पेस्ट मे डाले उसके बाद ब्रेड क्रमस मे मिलाले।

अब उसको माध्यम आंच पे तल ले। तैयार है बहुत ही टेस्टी पनीर कटलेट।









तंदूरी पनीर टिक्का

https://khadya-peya.blogspot.com/2024/10/KP0008.html

Comments

Popular posts from this blog

तंदूरी राेटी

मसाला पनीर रेसिपी

साबूदाना की रसीली खिचड़ी व क्रिस्पी परांठा