तंदूरी पनीर टिक्का

 तंदूरी पनीर टिक्का :

सामग्री:

4 कप दही

1 चम्मच काली मिर्च पाउडर

1 चम्मच नीबू का रस

1/2 चम्मच भुना जीरा पाउडर

1 चम्मच चाट मसाला

1/2 चम्मच काला नमक

1/2 चम्मच गरम् मसाला

1 चम्मच कसूरी मेथी

2 चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर

2 चम्मच भुना हुआ बेसन

1 चम्मच तंदूरी मसाला

1 चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट

2 चम्मच सरसों का तेल

12 पनीर के टुकड़े

12 प्याज के टुकड़े

12 शिमला मिर्च के टुकड़े

सर्विंग के लिए

1/2 नीबू

2 चम्मच हरे धनिया की चटनी

1 चम्मच चाट मसाला

1 प्याज के लच्छे

 विधि:


दही को मलमल के एक साफ कपड़े में आधा घण्टे को बांधकर लटका दे जिससे दही का सारा पानी निकल जायेगा ।फिर एक बड़े कटोरे में इस दही को रखे इसमे मेरिनेशन की सारी सामग्री डाले ।सरसो के तेल को तेज गर्म करके फिर मेरिनेशन की सामग्री मैं डाले और ओर सबको अच्छे से मिक्स करें।

मेरिनेशन में अब पनीर प्याज शिमला मिर्च  के टुकडो को डालकर हल्के हाथों से उलट पलट कर मिलाये जिससे सभी टुकडों पर मेरिनेशन अच्छे से लिपट जाए। फिर इसे कम से कम आधा घण्टे को फ्रिज मैं सेट होने रख दे।

अब स्टील की पतली सलाइयों में एक एक करके मेरिनेट किये हुए प्याज़ पनीर शिमला मिर्च के टुकड़े लगाएं।

गैस ऑन करके जाली रखें और पनीर टिक्का को मीडियम आँच करके हल्की काली चित्ती आने तक सेंके। तंदूरी पनीर टिक्का तैयार है

सर्विंग प्लेट में रखे ओर चाट मसाला नीबू का रस डालकर प्याज के लच्छों हरे धनिये की चटनी ओर नीबू के टुकड़े के साथ सर्व करें








हनी चिली पोटैटो 

https://khadya-peya.blogspot.com/2024/10/KP0009.html

Comments

Popular posts from this blog

बोम्बे - कराची हलवा

मसाला पनीर रेसिपी

मिश्रित फल जाम