हनी चिली पोटैटो

 हनी चिली पोटैटो 

सामग्री -  

2 बड़े आलू लम्बे टुकड़ों में कटा हुआ

3-4 बड़े चम्मच कॉर्नफ्लोर /मैदा

नमक स्वादानुसार  

1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर

तेल फ्राई के लिए  

मसाले के लिए- 

1 चम्मच तेल

1 चम्मच लहसुन का पेस्ट

2 बड़े चम्मच शहद

नमक स्वादानुसार  

1/2 चम्मच सोया सॉस

3 चम्मच सफेद तिल

2 चम्मच चिली सॉस

कटा हुआ हरा धनिया  

वि​धि- 

एक बाउल में कॉर्नफ्लोर या मैदा, नमक और लाल मिर्च पाउडर को एक साथ मिलाये। इसमें कटे हुए आलू डालकर अच्छी तरह मिलाये। आलू पूरी तरह से लिपट जाने चाहिए। कढ़ाही में तेल गरम करे और आलूओं को सुनहरे रंग के होने तक डीप फ्राई कर लें। साइड मे रख दें।

एक दूसरी कढ़ाही में तेल गरम करेI लहसुन का पेस्ट डालकर तेज़ आंच पर एक मिनट के लिए भूनें। इसमें शहद, नमक, सोया सॉस और चिली सॉस डाल दे। 2-3 मिनट भूनें। इसमें तले हुए आलू और सफेद तिल डालकर अच्छी तरह मिलाये। हनी चिली पोटैटो तैयारI हरे धनिए और कटे हुए हरे प्याज़ से गार्निश करें I










तिल और मूंगफली की चटनी

https://khadya-peya.blogspot.com/2024/10/KP0010.html

Comments

Popular posts from this blog

तंदूरी राेटी

मसाला पनीर रेसिपी

साबूदाना की रसीली खिचड़ी व क्रिस्पी परांठा