पनीर कोल्हापुरी

 ढाबा स्टाइल में पनीर कोल्हापुरी बनाने का तरीका

सामग्री

👉 पनीर - 250 ग्राम (क्यूब्स में कटे हुए)

👉 प्याज - 2 बड़े (बारीक कटा हुआ)

👉 टमाटर - 2 बड़े (बारीक कटे हुए)

👉 लहसुन की कलियाँ - 6-8 (कटी हुई)

👉 अदरक - 1 इंच का टुकड़ा (कटा हुआ)

👉 हरी मिर्च - 2-3 (बारीक कटी हुई)

👉 नारियल (कद्दूकस किया हुआ) - 2 बड़े चम्मच

👉 साबुत धनिया- 1 बड़ा चम्मच

👉 साबुत जीरा - 1 छोटा चम्मच

👉 साबुत लाल मिर्च - 2-3

👉 खसखस - 1 छोटा चम्मच

👉 काली मिर्च - 5-6

👉 इलायची - 2

👉 लौंग - 3-4

👉 दालचीनी  - 1 इंच का टुकड़ा

👉 सौंफ - 1 छोटा चम्मच

👉 हल्दी पाउडर  - 1/2 छोटा चम्मच

👉 लाल मिर्च पाउडर - 1 छोटा चम्मच

👉 गरम मसाला  - 1/2 छोटा चम्मच

👉 तेल - 3 बड़े चम्मच

👉 नमक  - स्वादानुसार

👉 धनिया पत्ता - सजावट के लिए

👉 मसाला तैयार करना - खसखस, साबुत धनिया, जीरा, साबुत लाल मिर्च, काली मिर्च, इलायची, लौंग, दालचीनी, सौंफ और कद्दूकस किया हुआ नारियलको मध्यम आँच पर बिना तेल के 2-3 मिनट के लिए भून लें जब तक मसाले सुगंधित न हो जाएं इन्हें ठंडा होने दें और फिर इन्हें मिक्सी में डालकर बारीक पाउडर बना लें।


👉 पनीर को फ्राई करना - पनीर के टुकड़ों को हल्का सा तल लें जब तक वे हल्के सुनहरे न हो जाएं। इन्हें एक प्लेट में निकालकर अलग रखें  प्याज, अदरक-लहसुन और टमाटर की पेस्ट - उसी तेल में कटी हुई प्याज, अदरक, लहसुन,और हरी मिर्च को सुनहरा होने तक भूनें  इसमें कटे हुए टमाटर डालें और तब तक पकाएं जब तक टमाटर नरम न हो जाएं अब इस मिश्रण को ठंडा करके मिक्सी में पीसकर एक पेस्ट बना लें।


👉 ग्रेवी तैयार करना - उसी पैन में थोड़ा और तेल गरम करें और उसमें पीसी हुई पेस्ट डालकर 3-4 मिनट तक पकाएं अब इसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और तैयार किया हुआ मसाला पाउडर डालें अच्छे से मिलाकर 5-6 मिनट तक मसाले को भूनें जब तक तेल किनारों से अलग न होने लगे अब इसमें पानी डालें और इसे उबाल आने दें फिर तले हुए पनीर के टुकड़े और नमक डालकर 5-7 मिनट तक पकाएं ताकि पनीर मसाले में अच्छी तरह से मिल जाए।


👉 अंतिम प्रक्रिया - पनीर कोल्हापुरी तैयार हो जाने के बाद गैस बंद कर दें इसे गरम गरम रोटी, नान, या जीरा राइस के साथ परोसें और ऊपर से ताज़े धनिये के पत्ते डालकर सजाएं पनीर कोल्हापुरी तैयार है। यह डिश तीखी और मसालेदार होती है, जिसे खाने के शौकीन लोग खास तौर पर पसंद करेंगे।








गोभी मसाला

https://khadya-peya.blogspot.com/2024/10/KP0019.html


Comments

Popular posts from this blog

बोम्बे - कराची हलवा

मसाला पनीर रेसिपी

मिश्रित फल जाम