Momoj

 🔶 सामग्री: 1 कप मैदा, स्वाद अनुसार नमक, 1 चम्मच तेल, आवश्यकतानुसार पानी। 


🔶 स्टफिंग के लिए: 1 कप कटी हुई गाजर, 1 कटोरी कटी हुई पत्ता गोभी, 1 कप बारीक कटा प्याज, स्वादानुसार काली मिर्च, आवश्यकतानुसार कटी अदरक, आवश्यकतानुसार हरा धनिया, 1 चम्मच तेल, स्वाद अनुसार नमक। 


🔶 सबसे पहले मैदा, नमक और तेल लेकर आटा गूंथ लें। 


🔶 एक बाउल में कटी हुई सभी सब्जियाँ मिलाकर नमक डालकर छोड़ दें। 


🔶 कुछ देर बाद सब्जियों से निकले पानी को निचोड़कर निकाल लें। 


🔶 पैन में तेल गरम करके सब्जियों को भून लें और थोड़ा नमक मिलाकर उतार लें। 


🔶 मैदे की बराबर भाग की गोलियाँ बनाकर बेलें और बीच में स्टफिंग भरकर चारों तरफ से बंद करें। 


🔶 मनचाहा आकार देकर सब तैयार करें और स्टीम करके पकाएं। 


🔶 15 मिनट में स्टीमर से निकालकर ठंडा होने दें। 


🔶 फिर तेल गरम करके तल लें और चटनी के साथ सर्व करें। 







पंजाबी कढ़ी पकौड़े

https://khadya-peya.blogspot.com/2024/10/KP0022.html

Comments

Popular posts from this blog

तंदूरी राेटी

मसाला पनीर रेसिपी

साबूदाना की रसीली खिचड़ी व क्रिस्पी परांठा